रायपुर। छत्तीसगढ़ का मौसम लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहा है। राज्य को प्रभावित कर रहे दितवाह तूफान का असर अवदाब के बाद कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में तबदील हो गया है। इसके चलते अगले दो दिनों में तापमान में पुनः वृद्धि की संभावना है। अनुमान है कि पारा एक से तीन डिग्री तक लुढ़क सकता है। वर्तमान में सरगुजा सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे नहीं है।
अब राज्य में हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गुरुवार की रात से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर फिर शुरू हो सकता है, जिससे ठंड का प्रभाव बढ़ेगा और पारा सामान्य से नीचे जा सकता है।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे कम तापमान 9.5 डिग्री और सबसे अधिक 30.2 डिग्री दुर्ग में दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
रायपुर में सुबह कोहरा रहने के बाद दिनभर आसमान मुख्यतः साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।