Vikrant Rona Movie : दूसरे ही दिन धड़ाम हुई ‘विक्रांत रोणा’, कमाई में भारी गिरावट…जानिए
कन्नड़ फिल्मों के स्टार किच्चा सुदीप की Vikrant Rona Movie का जमकर प्रमोशन किया गया।
हिंदी भाषी क्षेत्रों के लिए इसका जिम्मा सलमान खान ने उठाया। Vikrant Rona Movie ने पहले दिन धमाकेदार कलेक्शन किया लेकिन दूसरे दिन के आंकड़े निराश करने के साथ-साथ चौंकाने वाले भी हैं।

Also read : ED Raid : कैसीनो संचालकों के ठिकानों पर ईडी ने का रेड
फिल्म की दूसरे दिन की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। Vikrant Rona अगर वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई तो आने वाले दिनों में इसकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
Vikrant Rona ‘ के हिंदी वर्जन को भी सफलता नहीं मिली। फिल्म को देखने जाने वाले दर्शकों की संख्या बहुत कम है। जबकि समीक्षकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला और कहा गया कि यह मास ऑडियंस के लिए परफेक्ट फिल्म है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को फिल्म के हिंदी वर्जन ने एक करोड़ का कलेक्शन किया था। शुक्रवार को 25 फीसदी की गिरावट हुई और यह महज 75 लाख ही कमाने में कामयाब रही।

वहीं ओपनिंग डे पर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 35 करोड़ का कलेक्शन किया।
कर्नाटक में फिल्म ने 23 करोड़ की ओपनिंग ली। रिपोर्ट है कि कर्नाटक में फिल्म ने दूसरे दिन 16.05 करोड़ कमाए।
Vikrant Rona Movie का निर्देशन अनूप भंडारी ने किया है।

किच्चा सुदीप के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, निरुप भंडारी और नीता अशोक हैं। फिल्म को कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया गया है।

इसके अलावा इसे अंतरराष्ट्रीय भाषाओं अंग्रेजी, अरबी, जर्मन, रूसी और मैड्रियन में भी डब किया गया है।