यात्रा को यादवों का मिल रहा प्रतिसाद
अहीर रेजिमेंट जातिगत जनगणना की मांग को लेकर यादवों का चल रहा संकल्पित अभियान
दिलीप गुप्ता
सरायपाली- गत 13 अप्रैल 2025 को बिहार के छपरा से प्रारंभ होकर पूरे देश में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के द्वारा चलाए जा रहे वीर अहीर शहादत सम्मान राष्ट्रीय रज कलश यात्रा का उद्देश्य अहीर रेजिमेंट की स्थापना जातिगत जनगणना एवं यादव समाज में सामाजिक सांस्कृतिक राजनीतिक चेतना का जागरण करना है।
इस महत्वपूर्ण अभियान को सुचारू रूप प्रदान करने के लिए रेजागला वीर भूमि रज राष्ट्रीय कलश यात्रा के संयोजक दिनेश यादव की अगुवाई में बिहार के छपरा में 13 अप्रैल 2025 को शुभारंभ अवसर पर अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वप्न कुमार घोष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शताब्दी समारोह चेयरमेन सत्य प्रकाश सिंह यादव के विशेष उपस्थिति में राष्ट्रीय कलश यात्रा का प्रारंभ किया गया बिहार के पश्चात यादव सम्मान के प्रतीक के रूप में यह कलश यात्रा झारखंड के हापुड़ जिला में 1 मई 2025 को पहुंची है जहां झारखंड के विभिन्न जिलों में यह यात्रा भ्रमण कर रही है।
इस यात्रा में हर एक जिले में सैकड़ो की संख्या में यादव पुरुष महिलाएं यादव वीर शहीदों के रज कलश का पूजा सम्मान कर रहे हैं यात्रा को सभी जिलों में यादवो का अच्छा समर्थन सम्मान मिल रहा है। भारत देश की आन बान शान की रक्षा के लिए अपनी जान की आहुती देने वाले रेजांगला के 120 अहीर शहीदों की शहादत को जन-जन तक पहुंचा कर यादव जाति का भारत माटी भूमि के प्रति कर्तव्य बलिदान का संदेश देने के उद्देश्य से यह यात्रा यादव पराक्रम एवं कर्तव्य निष्ठा को प्रदर्शित करता है।अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में यादवो की जबरदस्त भागीदारी देखने को मिल रही है प्रत्येक जिला में यादवी जनजागरण का माध्यम बनने के साथ-साथ यादव एकता के लिए राष्ट्रीय वीर अहीर रज कलश यात्रा मील का पत्थर साबित होने जा रही है वहीं दूसरी ओर इस यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग को भी जोर-शोर से उठाया जा रहा है बिहार के बाद झारखंड होते हुए 22 मई को यह राष्ट्रीय कलश यात्रा पूर्वी जोन प्रभारी पीतांबर दास यादव जी के समन्यव देख रेख में छत्तीसगढ़ प्रवेश करेंगी जो 30 मई 2025 तक छत्तीसगढ़ में अनेकों जिले तक पहुंचेगी। इस संबंध में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव छत्तीसगढ़ के प्रमुख महासचिव इंजी. एस डी यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में निवासरत सभी यादवो को एकता के सूत्र में बांधकर विकास की दिशा में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ मे कार्य कर रहा है भारत वीर भूमि के शहीद अहीरों को श्रद्धांजलि देना हर एक यादव का कर्तव्य है राष्ट्रीय स्तर पर अहीर रेजीमेंट की मांग को लेकर एवं जाति जनगणना सहित यादव में राजनीतिक क्षेत्र में जागरण के उद्देश्य से निकाले गए इस राष्ट्रीय वीर भूमि रज कलश यात्रा के छत्तीसगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।
इस संबंध में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव सहित ब्रिगेडियर प्रदीप यदु राष्ट्रीय संयोजक अहीर रेजिमेंट मांग अभियान समिति, राष्ट्रीय सचिव डीआर यादव कलश यात्रा प्रभारी छत्तीसगढ़, मंजू यदु राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,मिथिलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, लक्ष्मी यादव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, माधुरी यादव कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश महिला प्रकोष्ठ, नरेन्द्र कुमार यादव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी ,प्रदेश उपाध्यक्ष रामाश्रय यादव, महामंत्री शिवकुमार यादव,अनिल यादव जिला कार्यकारी अध्यक्ष रायपुर,जिला अध्यक्ष गिरधारी यादव जांजगीर चांपा, संगीता यादव जिला महिला अध्यक्ष, अंशु गोपेश यादव युवा जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा, ममता यादव प्रदेश सचिव, जिला अध्यक्ष जय किशन यादव रायगढ़, संतोष यादव , अशोक यादव, बृजेश यादव, पप्पू यादव ,जतिराम यादव ,बीपी गोपाल ,कमलेश यादव , सतीश यादव, विनोद यादव जिला अध्यक्ष महासमुंद , पवन यादव ब्लॉक अध्यक्ष सरायपाली,अमर यादव, संजय यादव, जगदीश यादव, छोटे लाल यादव, सुरेंद्र यादव, कन्हैया यादव, शत्रुघन यादव ,मनोज यादव ,लक्ष्मण यादव, लक्ष्मी यादव, केवी यादव, बिहारी यादव, राजेंद्र यादव ,रमाकांत यादव ,सदन यादव, सरायपाली से संरक्षक मनोरथ लाल यादव, रथराम यादव, संरक्षक ध्रुव मलिक यादव ,दासरथी यदु, रामरथ यादव,दिनेश कुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव राजू, ज्योति कुमार ठेठवार यादव, मंगत राम यादव, मनीराम यादव, राजाराम यादव, छ्तर सिंह यादव,तुषार यादव, ईशान यादव, कोमल यादव, अंबर यादव, मयंक यादव, बसना से संजय यादव, धनंजय यादव, राजेश यादव, बृजेश यादव, पदमन यादव, बाला प्रसाद यादव, मुकेश यादव , सारंगढ़ से रामनारायण पुजारी यादव, सक्ती से गोकुल यादव, गोविंद यादव, दिलचंद यादव, लाला यादव, दीपक यादव आदि यादव समाज के प्रदेश जिला पदाधिकारी सहित समस्त जिला अध्यक्ष तैयारी में जुटे हुए हैं। 26.05.2025 को सरायपाली में आम सभा रात्रि में होगी हॉल्ट भी रहेगा। उक्त जानकारी नरेन्द्र कुमार यादव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी ने दी है।