वास्तु टिप्स : घर के मंदिर में कभी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो जाएंगी मां लक्ष्मी

वास्तु टिप्स : घर के मंदिर में कभी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो जाएंगी मां लक्ष्मी

वास्तु टिप्स : घर के मंदिर में कभी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो जाएंगी मां लक्ष्मी

वास्तु टिप्स : जब भी कोई घर बनवाता है तो यह सवाल उठता है कि घर में मंदिर की सही दिशा क्या होनी चाहिए। मंदिर हमेशा ईशान कोण या उत्तर दिशा में होना चाहिए।

वास्तु टिप्स : घर के मंदिर में कभी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो जाएंगी मां लक्ष्मी
वास्तु टिप्स : घर के मंदिर में कभी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो जाएंगी मां लक्ष्मी

Chief Minister Bhupesh Baghel : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद जिले के छुरा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि के चेक वितरित किए

वास्तु टिप्स : गर घर का मंदिर गलत दिशा में स्थापित है तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। पूजा करने का मन नहीं करेगा। तो आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर के मंदिर से जुड़ी कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

वास्तु के अनुसार मंदिर हमेशा ईशान कोण या ईशान कोण दिशा में होना चाहिए। घर में मंदिर की दिशा सही होना सबसे जरूरी है।

घर में मंदिर होने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अगर पूजा घर में वास्तु दोष है तो घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगेगी।

मान्यता के अनुसार पूजा घर की सही दिशा और पूजा घर में भगवान की मूर्तियों और तस्वीरों की सही दिशा का पता होना भी जरूरी है।

https://jandhara24.com/news/130283/be-careful-if-you-have-this-problem-in-your-mouth-then-the-risk-of-heart-attack-may-increase/

कहा जाता है कि अगर घर में बना मंदिर वास्तु के विपरीत हो तो पूजा करते समय मन एकाग्र नहीं हो पाता है और पूजा करने से भी लाभ नहीं मिलता है।

वास्तु टिप्स : घर के मंदिर में कभी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो जाएंगी मां लक्ष्मी
वास्तु टिप्स : घर के मंदिर में कभी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो जाएंगी मां लक्ष्मी

आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ वास्तु टिप्स के बारे में जिन्हें आप अपने पूजा घर के लिए ध्यान में रख सकते हैं-

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर सही दिशा में होना चाहिए, अगर पूजा घर सही दिशा में नहीं है तो यह लाभकारी नहीं होगा। इसलिए पूजाघर हमेशा घर की उत्तर दिशा में होना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण या पश्चिम दिशा अशुभ होती है। साथ ही घर के मंदिर में दो शंख एक साथ रखना भी सही नहीं होता है।

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर में कभी भी खंडित मूर्तियां नहीं लगानी चाहिए। यह सबसे अशुभ माना जाता है। इतना ही नहीं अगर आप खंडित मूर्तियों की पूजा करेंगे तो देवता नाराज हो जाएंगे।

3. वास्तु के अनुसार पूजा का कमरा कभी भी स्टोररूम, बेडरूम और बेसमेंट में नहीं होना चाहिए। पूजा घर हमेशा खुले स्थान पर बनाना चाहिए।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में भगवान की एक से ज्यादा तस्वीर नहीं रखना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि भगवान गणेश की 3 मूर्तियां नहीं होनी चाहिए। इससे घर के शुभ कार्यों में रुकावटें आती हैं। मूर्तियों और तस्वीरों को रखने की सही दिशा का भी ज्ञान होना चाहिए।

5. मान्यता है कि मंदिर में हनुमान जी की बड़ी मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। मंदिर में उनकी मूर्ति हमेशा छोटी होनी चाहिए। इसके साथ ही बजरंग बली की बैठी हुई मूर्ति रखना भी अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही मंदिर में शिवलिंग भी होना चाहिए।

6. वास्तु शास्त्र के अनुसार भूलकर भी मंदिर के पास शौचालय न बनाएं। कई बार लोग घर के किचन में मंदिर बना देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार किचन में भी मंदिर नहीं होना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

7. घर के मंदिर में देवी-देवताओं की हमेशा मुस्कुराती हुई तस्वीरें लगानी चाहिए। मंदिर में देवी-देवताओं के उग्र रूपों की तस्वीरें न लगाएं। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU