केंद्रीय वस्त्र मंत्री सिंह ने पद्मश्री डॉ. भारती बंधु से की मुलाकात

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशव्यापी ‘विशेष जनसंपर्क अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने भारतीय संस्कृति व सूफी संगीत के प्रख्यात संवाहक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. भारती बंधु से उनके निवास पर आत्मीय भेंट की।

इस मुलाकात के दौरान देश की प्रगति, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंह ने पद्मश्री डॉ. भारती बंधु के साथ बैठकर पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और उनके दूरगामी प्रभावों पर विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही, देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पटल पर सहेजने और बढ़ावा देने में संगीतकारों व कलाकारों की भूमिका पर भी सकारात्मक बातचीत हुई। पद्मश्री डॉ. भारती बंधु ने भी प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की सराहना की और देश के सांस्कृतिक संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *