Union Public Service Commission प्रशासनिक सेवाओं के परीक्षा परिणाम घोषित, आदित्य श्रीवास्तव पहले स्थान पर

Union Public Service Commission

Union Public Service Commission प्रशासनिक सेवाओं के परीक्षा परिणाम घोषित, आदित्य श्रीवास्तव पहले स्थान पर

 

Union Public Service Commission नयी दिल्ली !   संघ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2023 की भारतीय प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव को पहला स्थान हासिल हुआ है।


आयोग ने मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित किये, जिसमें दूसरा स्थान अनिमेष प्रधान और तीसरा स्थान दोनुरू अनन्या रेड्डी को मिला।
आयोग की ओर से जारी 1016 सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गयी है, इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, केन्द्रीय सेवाओं और समूह क और ख की सेवाओं के लिये चयनित अभ्यर्थियों के नाम हैं।


सफल अभ्यर्थियों में 347 सामान्य वर्ग के, 115 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के, 303 अन्य पिछड़ा वर्ग, 165 अनुसूचित जाति और 86 अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं।


Union Public Service Commission इनमें से 180 का चयन प्रशासनिक सेवा के लिये, 37 विदेश सेवा, 200 पुलिस सेवा और 600 समूह क की सेवाओं के लिये और 113 अभ्यर्थी समूह ख की सेवा के लिये चुने गये हैं।

Kawardha Police नक्सलियों को लेकर SP अभिषेक पल्लव ने की बड़ी घोषणा, पुलिस के टारगेट पर 17 खतरनाक इनामी नक्सली, सूचना देने वालों को 5 लाख रुपये का इनाम


आयोग ने इसके अलावा 240 अभ्यर्थियों की एक आरक्षित सूची भी तैयार की है, जो एक समेकित सूची है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU