:रमेश गुप्ता:
जांजगीर-चांपा: धोखाधड़ी के एक मामले में विचाराधीन बंदी के
फरार होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस गंभीर लापरवाही के
चलते संबंधित जेल प्रहरी भुनेश्वर सिंह पैकरा को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पंचराम निषाद उर्फ पंचू (उम्र 37 वर्ष), पिता गणेश राम निषाद, निवासी चंदेली, थाना चंद्रपुर, हाल मुकाम संतोषी मंदिर के पास, सरायपाली, जिला महासमुंद, को धोखाधड़ी के प्रकरण में जिला जेल खोखरा भांठा, जांजगीर में निरुद्ध किया गया था।

बंदी को इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया था, जहां 08 नवंबर 2025 को ड्यूटी पर तैनात प्रहरी भुनेश्वर सिंह पैकरा की लापरवाही के चलते वह फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही कार्यालय पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा से लापरवाही के संबंध में प्रतिवेदन तैयार किया गया। जांच में जेल प्रहरी की गंभीर गलती साबित होने पर उसे कदाचरण का दोषी पाते हुए सेवा से पृथक कर दिया गया।