UGC chairperson- UGC चेयरपर्सन बने विनीत जोशी

IAS से की थी करियर की शुरुआत. NTA के डायरेक्टर भी रहे

हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट सेक्रेटरी विनीत जोशी को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) का एडिशनल चार्ज दिया गया। अब वे UGC के चेयरपर्सन होंगे। जोशी केंद्र सरकार में सेक्रेटरी हैं।

ये फैसला हाल ही में UGC चेयरमैन प्रोफेसर मामिडाला जगदीश कुमार के रिटायरमेंट के बाद लिया गया है। मामिडाला 8 अप्रैल को UGC चेयरमैन के पद से रिटायर हुए हैं। फुल टाइम अपॉइंटमेंट होने या अगले आदेश के आने तक जोशी इस पद पर बने रहेंगे।

IIT कानपुर से बीटेक किया, गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे

Related News

विनीत का जन्म 2 नवंबर, 1968 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। विनीत ने IIT कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। इसके साथ ही उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT), नई दिल्ली से इंटरनेशनल बिजनेस में MBA किया और गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे। बाद में उन्होंने IIFT से क्वालिटी मैनेजमेंट में PhD की।

Related News