​विद्युत समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु मंत्री टंकराम वर्मा की बड़ी पहल;कपिल कश्यप जिला मुख्यालय के लिए आधिकारिक प्रतिनिधि नियुक्त

बलौदा बाजार

​विद्युत समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु मंत्री टंकराम वर्मा की बड़ी पहल;

​क्षेत्र वासियों की जन-समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री व बलौदाबाजार विधायक टंकराम वर्मा ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिले में बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मर की उपलब्धता और स्थानीय विद्युत समस्याओं के सुचारू समाधान के लिए कपिल कश्यप (निवासी: बलौदाबाजार) को विद्युत विभाग (CSPDCL) में अपना आधिकारिक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
​इस संबंध में कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा को विधिवत पत्र जारी कर भविष्य की सभी विभागीय बैठकों में नवनियुक्त प्रतिनिधि को अनिवार्य रूप से आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।
​नियुक्ति के प्रमुख उद्देश्य:
​निर्बाध बिजली आपूर्ति: क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या को दूर कर सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना।
​ट्रांसफार्मर समस्याओं का समाधान: खराब या जले हुए ट्रांसफार्मरों को अविलंब बदलवाना और नए ट्रांसफार्मर की स्थापना कराना।
​CSPDCL की समीक्षा बैठकों में मंत्री जी की ओर से उपस्थित रहकर क्षेत्रीय जनसमस्याओं को प्रखरता से उठाना।
इस संवेदनशीलता पूर्ण निर्णय से बलौदाबाजार क्षेत्र के आम नागरिकों, व्यवसायियों और किसानों को बिजली समस्याओं के समाधान के लिए एक सीधा और सुलभ माध्यम मिलेगा। क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *