Maharashtra Crime : पिंपरी-चिंचवड़: महाराष्ट्र के वाकड थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोस में रहने वाली दो सगी मासूम बहनों के साथ दरिंदगी करने का संगीन आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमजान बागवान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने 10 साल की बड़ी बहन से बीते डेढ़ महीने में चार बार और 4 साल की छोटी बहन से एक बार दुष्कर्म किया।
Maharashtra Crime : मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चियों के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य मजदूरी पर गए हुए थे। 10 वर्षीय बच्ची जब स्कूल से लौटकर घर के पास खेल रही थी, तभी अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी उसे अपने घर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पड़ोस की एक महिला को बच्ची के आरोपी के घर जाने पर शक हुआ। शाम को जब बच्चियों के परिजन काम से लौटे, तो महिला ने उन्हें इस बात की जानकारी दी।
Maharashtra Crime
मां द्वारा प्यार से पूछने पर मासूम ने रोते हुए पूरी आपबीती सुनाई। बच्ची ने बताया कि आरोपी मई महीने से उसके साथ गलत काम कर रहा था और किसी को बताने पर चाकू से पेट काटने की धमकी देता था। इतना ही नहीं, उसने अपनी 4 साल की बहन के साथ भी हुई दरिंदगी का खुलासा किया।
सच्चाई सामने आते ही परिजनों ने वाकड थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी रमजान बागवान को सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), एट्रोसिटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने पहले भी किसी बच्चे को अपना निशाना तो नहीं बनाया था।