बैतूल के गंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। रॉड, फावड़े, पत्थर और लाठी से हमला किए जाने के बाद गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय विवेक मरकाम ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक, विवेक पूजा के दौरान अनिकेत उर्फ अन्नू ठाकुर और उसके 10–15 साथियों द्वारा जबरन उठाकर चुन्नीढाना ले जाया गया, जहां उस पर सामूहिक हमला किया गया। मरने से पहले विवेक ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी।
जांच में पुरानी रंजिश सामने आई है। मुख्य आरोपी अन्नू ठाकुर एनएसए के मामले में आरोपी रह चुका है और फिलहाल जमानत पर था। पुलिस ने कृपाल और आयुष को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।