रायपुर कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर आए दो आरोपी फरार, केस दर्ज

रायपुर। राजधानी के जिला न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान दो आरोपियों के पुलिस अभिरक्षा से भागने का मामला सामने आया है। फरार हुए दोनों आरोपी हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं के मामलों में विचाराधीन थे।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। इस दौरान वे मोहर्रिर की नजर बचाकर वहां से भागने में सफल रहे। आरोपियों के भागने की खबर मिलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दोनों फरार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *