Tricolor campaign : हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा पहुंची घर घर

Tricolor campaign :

Tricolor campaign : 75 में आजादी के अमृत महोत्सव में 75 झंडे का किया गया वितरण

Tricolor campaign : जगदलपुर।हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपनी-अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की फोटो को तिरंगे से बदलने का आह्वान किया था।जिससे भारतीयों में देशभक्ति की भावना का संचार करना है।

Tricolor campaign : इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा भी शनिवार को हर घर तिरंगा को सफल बनाने के लिए अपनी तरफ से भी व्यवहारिक व ठोस कदम उठाए हैं।

Tricolor campaign : शौंडिक भवन पर कंगोली प्राथमिक शाला स्कूली बच्चों के साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण सिंह देव, प्रभारी लोकेश कावड़िया एवं जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, महामंत्री रामाश्रय सिंह एवं नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता की उपस्थिति में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर 75 झंडे देकर स्कूली बच्चों एवं घर घर जाकर तिरंगा भेंट कर इसकी महत्ता बताई गई।

Tricolor campaign : भाजपा नगर मंडल द्वारा स्कूल बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर लोकमान्य तिलक वार्ड पर भ्रमण भी किया गया एवं घर घर जाकर तिरंगा देने के साथ उन्हें लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

प्रदेश महामंत्री किरण सिंह देव ने कहा हर बूथ में 25 से 50 तिरंगे घर-घर मे फहराना चाहिए। पहले सूर्योदय के पश्चात सूर्यास्त के पहले झंडा फहरता था। अब इस झंडे को रात दिन अपने घरों पर फराह सकते हैं।

प्रभारी लोकेश कावड़िया ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने राष्ट्रीयता की भावना को घर-घर तक पहुंचाने के लिए हर घर तिरंगा 75 वी आजादी के अमृत महोत्सव में प्रारंभ करवाया।

Tricolor campaign :
Tricolor campaign : हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा पहुंची घर घर

जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा जिले के सभी मंडलों के माध्यम से हर बूथ मे पहुंचने का निर्देश भाजपा के कार्यकर्ताओं को दिया।

also read : https://jandhara24.com/news/109119/child-pornography-case-in-raipur-raipur-police-took-big-step-on-child-pornography-11-accused-arrested/

नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा शहर के 48 वार्ड के हर बूथ पर भाजपा नगर मंडल 25 से 50 झंडे लगाने का संकल्प लेता है।

जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह एवं नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा एवं आभार सुरेश कश्यप ने किया।

इस अभियान में मुख्य रूप से सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, योगेश शुक्ला, रोशन झा, बिजली वैध, कौशल्या साहू, टेक सिंह ठाकुर, गोपाल पटेल,पूर्णिमा, जानकी, सुंदरी, नेहा, चंपा सहित स्कूली बच्चों के साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

also read : Farewell ceremony : शिक्षकों व विद्यार्थियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर प्राचार्य दीपक को दी भावभिनी विदाई

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU