(Bhanupratappur Mandal) नियुक्ति को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष

(Bhanupratappur Mandal)

(Bhanupratappur Mandal) नियुक्ति को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष

 

(Bhanupratappur Mandal) भानुप्रतापपुर। कस्तूरचंद जैन भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री ने नरोत्तम सिंह चौहान को भानुप्रतापपुर मंडल के पुनः मंडल अध्यक्ष बनाये जाने का विरोध किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में श्री चौहान किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व नगर पंचायत में सांसद प्रतिनिधि भी हैं।

(Bhanupratappur Mandal) इसके अलावा भानुप्रतापपुर मंडल में कई वरिष्ठ कार्यकर्ता है जो वर्षो से भारतीय जनता पार्टी के हित के लिए काम करते आ रहे है। ऐसे में कार्यकर्ताओ को भी उम्मीद रहती है कि भविष्य में ईमानदारी का इनाम जरूर मिलेगा। लेकिन जिले में बैठे जिलाध्यक्ष के द्वारा प्रदेश में गलत रिपोर्ट भेजकर गलत तरीके से अपने चहेतों की नियुक्ती कराई जा रही है।

पार्टी में क्या एक ही आदमी है जिसे सभी पदों पर नियुक्त किया जा रहा है। पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्याप्त हो रही है। मण्डल अध्यक्ष की नियुक्ति होते ही पार्टी के 2 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी से अपना त्याग पत्र दे दिया था।

जिसके बाद एक ने त्यागपत्र वापस भी ले लिया। पार्टी के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में जो नाराजगी है वह आगामी चुनाव को प्रभावित कर सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU