Top 10 News Today 21 January 2024 : 22 जनवरी को अवकाश के खिलाफ याचिका, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज, लंदन की गलियों में गूंजा जय श्रीराम, देश भर में श्रद्धालु रामधुन में मग्न…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें  

Top 10 News Today 21 January 2024

Top 10 News Today 21 January 2024

 

अयोध्या समेत पूरा देश रामधुन में मग्न 
Top 10 News Today 21 January 2024 :राम राज बैठे त्रैलोका, हर्षित भए गए सब सोका। बयरु न कर काहू सन कोई, राम प्रताप बिषमता खोई…अर्थात श्रीराम के राजगद्दी पर बैठते ही तीनों लोक प्रसन्न हुए और उनके सब दुख दूर हो गए। राम के प्रताप से कोई किसी से वैर नहीं करता था और ऊंच नीच का भेद भी समाप्त हो गया। मानस की यह चौपाई राम की नगरी अयोध्या पर एकदम सटीक बैठती है। अयोध्या धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 40 से अधिक स्थानों पर भोजन व निशुल्क चाय व पानी का इंतजाम किया गया है।

Rashifal Today 21 January 2024 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन….पढ़े दैनिक राशिफल

लंदन की गलियों में गूंज रहा जय श्री राम
Top 10 News Today 21 January 2024 :22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इसे लेकर भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के हिंदुओं के बीच उत्साह की लहर है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में ब्रिटेन में भी कार रैली का आयोजन किया गया। रैली में हिंदू प्रवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार रैली में 325 से अधिक कार शामिल हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार रैली पश्चिम लंदन के कोलियर रोड पर द सिटी पैविलियन से शुरू हुई थी। यात्रा पूर्वी लंदन से गुजरी थी। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने जय श्री राम के नारे लगाए और भगवान राम की स्तुति भजन भी बजाए। शाम को महाआरती का भी आयोजन किया गया।

श्रीराम संकीर्तन यात्रा में आज उमड़ेगा शहर
आखिर वो दिन आ गया, जिसका शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार था। प्रभु श्रीराम की संकीर्तन यात्रा और उनकी जीवन लीलाओं को लेजर शो के माध्यम से समझने के लिए हजारों शहरी आज मोतीझील से अटल घाट पहुंचेंगे। मौका है अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले रविवार को अमर उजाला की ओर से निकाली जाने वाली ‘आओ चलें अटल घाट…चंद कदम राम के नाम’ संकीर्तन यात्रा का। यात्रा मोतीझील से दोपहर एक बजे शुरू होकर शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुए गंगा बैराज स्थित अटल घाट पहुंचेगी। यात्रा में रथ पर सवार राम दरबार की झांकी और संत महात्मा भी चलेंगे।

रामनगरी में जगदगुरु रामभद्राचार्य बोले- काशी और मथुरा के लिए भी लूंगा संकल्प
रामनगरी में जगदगुरु रामभद्राचार्य सबसे बड़ी रामकथा कर रहे हैं। खूबसूरत सा पंडाल है। उन्होंने संकल्प किया था, मंदिर बनने तक अयोध्या रामकथा करने नहीं आएंगे। संकल्प पूरा हुआ है। आजकल हर दिन 10 हजार लोग उन्हें सुनने आते हैं। वह देश के लोकप्रिय संत हैं।

प्राण प्रतिष्ठा पर अवकाश के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले को कानून की पढ़ाई करने वाले चार छात्रों ने बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जस्टिस जेएल कुलकर्णी और जस्टिस नीला गोखले की विशेष पीठ रविवार सुबह मामले की सुनवाई करेगी। जनहित याचिका (PIL) दायर करने वाले छात्रों में शिवांगी अग्रवाल, सत्यजीत सिद्धार्थ साल्वे, वेदांत गौरव अग्रवाल और खुशी संदीप बंगिया शामिल हैं, जो मुंबई स्थित एमएनएलयू, जीएलसी और निरमा लॉ स्कूल में विधि की पढ़ाई कर रहे हैं।

ईरान समर्थित समूहों ने इराक में अमेरिकी सैन्यअड्डे पर दागीं रॉकेट और बैलिस्टिक मिसाइलें
पश्चिमी इराक में ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों ने शनिवार पर अमेरिका के सैन्यअड्डे पर रॉकेट और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिसमें कई अमेरिकी कर्मी घायल हो गए। यूएस सेंट्रल कमांड ने यह जानकारी दी। अमेरिकी सेना ने कहा कि कई सैन्य कर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। हमले में एक इराकी सेवा का सदस्य भी घायल हुआ है।

बर्फीली हवाओं ने कम नहीं होने दी ठंड 
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की धूप खिली, लेकिन बर्फीली हवा के चलते गलन वाली ठंड से कोई विशेष राहत नहीं मिली। रविवार और सोमवार को भी शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी और उसके बाद कुछ राहत मिल सकती है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई, लेकिन सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा होने की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात में बाधा आई।

गुटनिरपेक्ष आंदोलन के राष्ट्रअध्यक्षों ने की इस्राइल की आलोचना
इस्राइल और हमास के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। अब तक दोनों पक्षों के हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच गुटनिरपेक्ष आंदोलन के राष्ट्रअध्यक्षों ने इस्राइली सैन्य अभियान को अवैध बताया। उन्होंने इस्राइली सैन्य अभियानों की कड़ी निंदा की। बता दें, इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस्राइल के हमलों का विरोध हो चुका है।

सात्विक-चिराग ने पुरुष युगल के फाइनल में बनाई जगह
बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने इंडिया ओपन 750 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। सात्विक-चिराग ने शनिवार को मलयेशिया की चौथी वरीयता प्राप्त सोह वूई यिक और आरोन चिया की जोड़ी को सेमीफाइनल मुकाबले में करारी शिकस्त दी। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैच में विश्व की नंबर-2 पुरुष युगल भारतीय जोड़ी ने 21-18, 21-14 से जीत दर्ज की। अब फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना मौजूदा विश्व चैंपियन दक्षिण कोरिया के कांग मिन ह्युक और सियो सेउंग जे की जोड़ी से होगा।

अमित शाह बोले, म्यांमार सीमा पर लगाई जाएगी बाड़
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि म्यामांर सीमा पर लोगों की मुक्त आवाजाही रोकने के लिए जल्द ही बाड़ लगाई जाएगी। बांग्लादेश सीमा की तरह ही इसकी हिफाजत की जाएगी। इससे अवैध घुसपैठ पर रोक लगेगी। गृह मंत्री ने कहा, सरकार म्यांमार के साथ भारत के मुक्त आवाजाही व्यवस्था (एफएमआर) समझौते पर भी पुनर्विचार कर रही है। जल्द ही भारत इसे समाप्त करेगा। एफएमआर भारत-म्यांमार सीमा के करीब रहने वाले लोगों को बिना वीजा के एक-दूसरे के क्षेत्र में 16 किमी तक जाने की अनुमति देता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU