TOP 10 News Today 20 February 2023 : जेएनयू में माहौल खराब करने की कोशिश फिर, Facebook-Instagram पर ब्लू टिक के लिए चुकाने होंगे पैसे, ब्राजील के कई शहरों में बाढ़ और भूस्खलन…समेत 10 बड़ी खबर

TOP 10 News Today 20 February 2023 : जेएनयू में माहौल खराब करने की कोशिश फिर, Facebook-Instagram पर ब्लू टिक के लिए चुकाने होंगे पैसे, ब्राजील के कई शहरों में बाढ़ और भूस्खलन...समेत 10 बड़ी खबर

TOP 10 News Today 20 February 2023 : जेएनयू में माहौल खराब करने की कोशिश फिर, Facebook-Instagram पर ब्लू टिक के लिए चुकाने होंगे पैसे, ब्राजील के कई शहरों में बाढ़ और भूस्खलन…समेत 10 बड़ी खबर

 

जेएनयू में माहौल खराब करने की फिर कोशिश, अब शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर हंगामा
TOP 10 News Today 20 February 2023 : JNU में माहौल खराब करने की एक बार फिर कोशिश हुई है। अब शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर हंगामा हुआ है। ABVP ने आरोप लगाया है कि SFI से जुड़े छात्रों ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा को उठाकर फेंक दिया और उसकी माला को कूड़े के डिब्बे में डाल दिया।

https://jandhara24.com/news/143233/naac-team-will-soon-visit-university-without-grade-university-has-deposited-6-67-lakh-fee/

Facebook-Instagram पर भी ब्लू टिक के लिए चुकाने होंगे पैसे 
TOP 10 News Today 20 February 2023 : फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा ने भी प्रीमियम वेरिफिकेशन सर्विस का एलान कर दिया है। यानी अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी वेरिफाइड अकाउंट यानी ब्लू टिक के लिए पैसे चुकाने होंगे। वेब के लिए इसकी कीमत 11.99 डॉलर (993 रुपये) और आईओएस के लिए 14.99 डॉलर (1241 रुपये) निर्धारित की गई है।

TOP 10 News Today 20 February 2023 : जेएनयू में माहौल खराब करने की कोशिश फिर, Facebook-Instagram पर ब्लू टिक के लिए चुकाने होंगे पैसे, ब्राजील के कई शहरों में बाढ़ और भूस्खलन...समेत 10 बड़ी खबर
TOP 10 News Today 20 February 2023 : जेएनयू में माहौल खराब करने की कोशिश फिर, Facebook-Instagram पर ब्लू टिक के लिए चुकाने होंगे पैसे, ब्राजील के कई शहरों में बाढ़ और भूस्खलन…समेत 10 बड़ी खबर

अमेरिका के युद्ध अभ्यास से नहीं डरा उत्तर कोरिया, फिर दागी दो बैलिस्टिक मिसाइल
अमेरिका-दक्षिण कोरिया ने संयुक्त हवाई अभ्यास के एक दिन बाद ही उत्तर कोरिया ने एक बार फिर से छोटी दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 48 घंटे के भीतर उत्तर कोरिया ने दूसरी बार बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।

TOP 10 News Today 20 February 2023 :

पहाड़ों में चढ़ा पारा, मैदानों में सताने लगी गर्मी
फरवरी का महीना अभी बीता भी नहीं है और उत्तर व पश्चिमोत्तर भारत के कई इलाकों में पारा तेजी से चढ़ने लगा है। पश्चिमी तटीय इलाकों में लू की स्थिति पैदा हो गई है तो पहाड़ी इलाके भी गर्म हो गए हैं। शिमला, सोलन और डलहौजी जैसे पर्यटन स्थलों पर अभी से भीषण गर्मी महसूस की जाने लगी है। इससे ठंड का आनंद लेने पहुंचे सैलानियों को निराशा हाथ लगी है और वे लौटने लगे हैं।

Chhattisgarh Godhan Nyay Yojana : गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को सीएम भूपेश आज करेंगे राशि का भुगतान, गोबर खरीदने में स्वावलंबी गौठानों की बराबर भागीदारी

दिल्ली में ओवैसी के घर पर हमला, AIMIM प्रमुख ने दर्ज
दिल्ली में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के अशोक रोड स्थित घर पर कथित रूप से हमला किया गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ओवैसी ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। कहा जा रहा है कि हमला अज्ञात लोगों ने किया था।

 सरकार ने बद से बदतर हो रही स्थिति से बचाया, भारत सरकार के सीईए अनंत नागेश्वरन 
मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) डॉ. वी अनंत नागेश्वरन का मानना है कि अर्थव्यवस्था सुनहरे दौर से गुजर रही है। खासकर, तब जब वैश्विक हालात अच्छे नहीं हैं। इस दौरान हमने सरकार की तमाम योजनाओं और कोशिशों का परिणाम देखा है। आगे भी हमारी योजना इसी तरह की रहेगी।

24 लोगों की मौत, ब्राजील के कई शहरों में बाढ़ और भूस्खलन,
ब्राजील की सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य साओ पाउलो बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित है। ब्राजील के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि का उत्तरी साओ पाउलो राज्य के कई शहरों बाढ़ और भूस्खलन के कारण गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है और यह संख्या अभी बढ़ सकती है।

भारत-उज्बेकिस्तान की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से
भारतीय और उज्बेकिस्तान की सेनाओं के बीच द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास डस्टलिक-2023 का चौथा संस्करण आज से पांच मार्च तक पिथौरागढ़ में आयोजित किया जाएगा। इस संयुक्त अभ्यास में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व पश्चिमी कमान की 14वीं बटालियन द गढ़वाल राइफल्स करेगी, जबकि उज्बेकिस्तान सेना का प्रतिनिधित्व उज्बेकिस्तान सेना के उत्तर पश्चिमी सैन्य जिले के सैनिक करेंगे। इस संयुक्त युद्धाभ्यास का उद्देश्य सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।

आज नगालैंड के दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वह राज्य के पूर्वी जिले मोन में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। नगालैंड की कुल 60 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होना है।

टेक्सास में गोलीबारी की घटना,3 किशोरियों की हत्या के बाद बंदूकधारी ने खुद को मारी गोली
अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला टेक्सास का है जहां गोलीबारी की घटना में तीन किशोरियों और बंदूकधारी की मौत हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि तीन किशोर लड़कियों, जिनमें एक गर्भवती थी, को एक व्यक्ति ने बुरी तरह से गोली मार दी। आरोपी ने 12 साल की एक लड़की का यौन उत्पीड़न भी किया था, जो बाद में भाग निकली। इसके बाद आरोपी बंदूकधारी ने खुद को गोली मार ली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU