TOP 10 News Today 17 Jun 2023 : बिपरजॉय हुआ कमजोर, आज वायुसेना के स्नातक परेड की करेंगी समीक्षा…राष्ट्रपति मुर्मू, CBI ने BSNL के 21 अधिकारियों पर दर्ज किया केस, सुनाई देगी पीएम मोदी की भी आवाज…मोटे अनाज के फायदों पर ग्रैमी विजेता फालू ने गाया विशेष गीत…समेत देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 17 Jun 2023 : बिपरजॉय हुआ कमजोर, आज वायुसेना के स्नातक परेड की करेंगी समीक्षा...राष्ट्रपति मुर्मू, CBI ने BSNL के 21 अधिकारियों पर दर्ज किया केस, सुनाई देगी पीएम मोदी की भी आवाज...मोटे अनाज के फायदों पर ग्रैमी विजेता फालू ने गाया विशेष गीत...समेत देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 17 Jun 2023 : बिपरजॉय हुआ कमजोर, आज वायुसेना के स्नातक परेड की करेंगी समीक्षा…राष्ट्रपति मुर्मू, CBI ने BSNL के 21 अधिकारियों पर दर्ज किया केस, सुनाई देगी पीएम मोदी की भी आवाज…मोटे अनाज के फायदों पर ग्रैमी विजेता फालू ने गाया विशेष गीत…समेत देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरे

चक्रवात ‘बिपरजॉय’ कमजोर ,गुजरात में छोड़ गया तबाही के निशान
TOP 10 News Today 17 Jun 2023 :दक्षिण-पूर्व अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान एक दिन पहले गुजरात के तट से टकराने के बाद शुक्रवार को आगे तो बढ़ गया, लेकिन पीछे तबाही का मंजर छोड़ गया। नुकसान का आकलन अभी मुश्किल है, लेकिन हर तरफ टूटे घर, उखड़े बिजली के  खंभे हालात बयां कर रहे हैं। करीब छह सौ पेड़ सड़कों पर गिर गए जिन्हें हटाया जा रहा है। कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हुई

सुनाई देगी पीएम मोदी की भी आवाज, मोटे अनाज के फायदों पर ग्रैमी विजेता फालू ने गाया विशेष गीत
TOP 10 News Today 17 Jun 2023 :पीएम नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाज के फायदों और दुनिया में भुखमरी को कम करने की उनकी क्षमता को बताने के लिए ग्रैमी पुरस्कार विजेता व भारतीय-अमेरिकी गायिका फालू के साथ मिलकर एक गीत लिखा है। ‘अबंडेंस इन मिलेट्स’ गीत को मुंबई में जन्मी गायिका एवं गीतकार फाल्गुनी शाह और उनके पति गौरव शाह ने गाया है। शाह को फालू के नाम से जाना जाता है। बता दें, भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’ घोषित किया है

राष्ट्रपति तेलंगाना के 2 दिवसीय दौरे पर, आज वायुसेना के स्नातक परेड की करेंगी समीक्षा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर हैदराबाद पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मू के हैदराबाद पहुंचने पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन और केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी ने उनका स्वागत किया। आज सुबह राष्ट्रपति डूंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड की समीक्षा करेंगी।

ज्ञानवापी मामले की निगरानी अर्जी पर सुनवाई आज
ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाने में गंदगी करने और शिवलिंग जैसी आकृति पर विवादित बयान देने के मामले में दाखिल निगरानी अर्जी पर शनिवार को अपर जिला जज नवम विनोद कुमार सिंह की अदालत सुनवाई करेगी। निगरानीकर्ता हरिशंकर पांडेय ने लोअर कोर्ट के आदेश के खिलाफ अर्जी दाखिल की है

बारिश और हवाओं ने दी गर्मी से राहत, आज भी बूंदाबांदी की उम्मीद
दिल्ली के कई इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने यू-टर्न लिया। तेज धूप के बाद दोपहर बाद काले बादलों ने डेरा डाल लिया और तेज हवाएं चलने लगी। कुछ ही देर में कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। इस कारण से लोगों को झुलसाने देने वाली गर्मी से राहत मिली। अगले तीन दिन (17 जून से 19 जून) में हल्की बूंदाबांदी होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण होगा।

असम में CBI ने BSNL के 21 अधिकारियों पर दर्ज किया केस, 25 स्थानों पर ली गई तलाशी
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने असम के एक पूर्व महाप्रबंधक सहित बीएसएनएल के 21 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीबीआई की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार बीएसएनएल, असम सर्किल, गुवाहाटी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

पेंटागन पेपर्स लीक मामले से जुड़े डेनियल एल्सबर्ग का निधन
पेंटागन पेपर्स लीक करने वाले डेनियल एल्सबर्ग का शुक्रवार को कैलिफोर्निया के केंसिंग्टन स्थित उनके घर में निधन हो गया। परिवार ने एक बयान में उनकी मौत की पुष्टि की। उनके परिवार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उन्होंने 92 वर्ष में अपनी अंतिम सांसे ली। उन्होंने वियातनम युद्ध के बारे में अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन के दस्तावेजों को लीक कर दिया था।

 एससीओ सम्मेलन में भागीदारी के तरीके तलाश रहा था पाक, भारत ने आभासी बैठक की घोषणा कर दी…बिलावल बोले
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान एससीओ की बैठक में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तरीकों की तलाश कर रहा था, लेकिन भारत ने आभासी बैठक आयोजित करने की घोषणा कर दी। बिलावल एक थिंक टैंक इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज इस्लामाबाद (आईएसएसआई) की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के लिए घुसपैठ की साजिशें तेज
श्रीनगर में जी 20 के सफल आयोजन से बौखलाए पाकिस्तान ने अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के लिए घुसपैठ की साजिशें तेज कर दी हैं। पिछले 17 दिनों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से घुसपैठ की चार कोशिशों को नाकाम बनाया गया है। सात पाकिस्तानी आतंकियों को घुसपैठ के दौरान मार गिराया गया, जबकि तीन को जिंदा पकड़ा गया है। कुपवाड़ा और पुंछ की भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से इन दोनों सीमावर्ती जिलों में घुसपैठ की कोशिशें की जा रही हैं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा त्रिपुरा दौरे पर अगरतला पहुंचे, आज मेगा रैली को करेंगे संबोधित
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार रात त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचे। मुख्यमंत्री माणिक साहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य और राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब ने अगरतला हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जेपी नड्डा दक्षिण त्रिपुरा में आज आयोजित होने वाली भाजपा की मेगा रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली संतिरबाजार स्कूल मैदान में आयोजित होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU