TOP 10 News Today 11 December 2022 : सुक्खू आज लेंगे हिमाचल के सीएम पद की शपथ, गोवा-महाराष्ट्र को पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगात…पढ़िए सुबह की 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 11 December 2022 : सुक्खू आज लेंगे हिमाचल के सीएम पद की शपथ, गोवा-महाराष्ट्र को पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगात...पढ़िए सुबह की 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 11 December 2022 : सुक्खू आज लेंगे हिमाचल के सीएम पद की शपथ, गोवा-महाराष्ट्र को पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगात…पढ़िए सुबह की 10 बड़ी खबरे

हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का रास्ता साफ

हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच आखिरकार शनिवार को दिल्ली की हरी झंडी से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का रास्ता साफ हो गया है. चार बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का 15वां मुख्यमंत्री घोषित किया गया। इसके अलावा मौजूदा विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री होंगे. वहीं, प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गईं। शपथ ग्रहण समारोह रविवार को दोपहर 1:30 बजे शिमला के रिज मैदान में होगा। अब मंत्रियों के नाम जल्द तय किए जाएंगे।

TOP 10 News Today 11 December 2022 : सुक्खू आज लेंगे हिमाचल के सीएम पद की शपथ, गोवा-महाराष्ट्र को पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगात…पढ़िए सुबह की 10 बड़ी खबरे

पीएम मोदी नागपुर-मुंबई के बीच बन रहे समृद्धि हाईवे का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई राजमार्ग के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। जो राज्य के लिए गेम चेंजर साबित होगा। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नागपुर में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और मिहान क्षेत्र में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शनिवार को उन्हें सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। बीजेपी राज्य में रिकॉर्ड सातवीं बार लगातार सरकार बनाने जा रही है. पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया.

Rashifal Today 11 December : मिथुन राशि वाले आज करें लाल चीजों का दान, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें

रोमांचक मुकाबले में फ्रांस ने इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया

रोमांचक मुकाबले में फ्रांस ने इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही फ्रांस की टीम लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। अब सेमीफाइनल में उसका सामना मोरक्को से होगा। मोरक्को ने क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को 1-0 से हराया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना की टीम का सामना क्रोएशिया से होगा।

दिल्ली में एक-दो दिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी

दिल्ली में एक-दो दिन से अधिकतम तापमान में इजाफा हो रहा है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर तापमान बढ़ रहा है। अब अगले सप्ताह से इस विक्षोभ का असर कम होने से मौसम यू-टर्न लेगा और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। इससे ठंड बढ़ेगी। तापमान छह डिग्री तक पहुंचने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान फिलहाल 8 डिग्री से ऊपर है।

निकाय चुनाव में जीत का मंत्र देंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे और निकाय चुनाव में जीत का मंत्र देंगे. भाजपा के तय कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रबुद्ध सम्मेलन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन से पहले शहर के बुद्धिजीवियों को भी बोलने का मौका दिया जाएगा. शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारियों को लेकर निरीक्षण व बैठक कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया.

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर हमला

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला किया और मुझे मारने की कोशिश की। कार को भी तोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हमलावर टीएमसी के झंडे लेकर आए थे। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

वैष्णो देवी के दरबार में 87 लाख श्रद्धालु पहुंचे

त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित वैष्णो देवी के दरबार में इस साल अब तक 87 लाख श्रद्धालु आ चुके हैं। यहां श्रद्धालुओं की संख्या नौ साल में सबसे ज्यादा है। 2013 में 93.24 लाख, 2014 में 78.03 लाख, 2015 में 77.76 लाख, 2016 में 77.23 लाख, 2017 में 81.78 लाख, 2018 में 85.87 लाख, 2019 में 79.40 लाख वैष्णो देवी पहुंचे थे।

वनस्पतियों के अस्तित्व के लिए खतरा

कर्नाटक के पश्चिमी घाटों में पाए जाने वाले सफेद गालों वाले डांसिंग फ्रॉग, अंडमान स्मूथहाउंड शार्क और हिमालयी क्षेत्रों के पीले फ्रिटिलरी पौधे भारत में खतरे में पड़ी 29 नई प्रजातियों में से हैं। कनाडा में आयोजित COP-15 जैव विविधता सम्मेलन के दौरान इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) की रेड लिस्ट के ताजा अपडेट में यह बात सामने आई। इसने चेतावनी दी कि अंडमान स्मूथहाउंड शार्क जैसी समुद्री प्रजातियों को अवैध मछली पकड़ने, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और बीमारियों से खतरा है।

26वें दिल्ली पुस्तक मेले का आयोजन 22 से 26 दिसंबर तक प्रगति मैदान के नए हॉल में किया जाएगा। इसमें 90 से अधिक प्रकाशक और पुस्तक विक्रेता भाग लेंगे। पुस्तक प्रेमियों के लिए यह आयोजन बेहद खास होगा। नए हॉल नंबर 3-4 में छात्रों और शिक्षकों को एक ही छत के नीचे अपने विषयों की नवीनतम पुस्तकें खोजने और खरीदने का मौका मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU