रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां 11.30 बजे से विभागीय बैठकों में भाग लेंगे। दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक वे कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद 2.35 बजे मुख्यमंत्री खरोरा के लिए रवाना होंगे, जहां वे 3 बजे आयोजित सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4.15 बजे तक मुख्यमंत्री मंत्रालय लौटेंगे और विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। शाम 7.30 बजे वे सीएम हाउस लौटेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम: रायपुर में विभागीय बैठकों और फुटबॉल चैंपियनशिप में शामिल होंगे

13
Jan