आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला आज (रविवार) खेला जाएगा, जहां India national cricket team और New Zealand national cricket team आमने-सामने होंगी। फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा। दोनों टीमें खिताब से सिर्फ एक कदम दूर हैं, ऐसे में यह मुकाबला बल्लेबाजी और गेंदबाजी की रोमांचक टक्कर माना जा रहा है।
भारत की ताकत बनी आक्रामक बल्लेबाजी
इस टूर्नामेंट में भारत की बल्लेबाजी सबसे बड़ा हथियार बनकर उभरी है। Sanju Samson ने चार मैचों में 201 के स्ट्राइक रेट से 232 रन बनाए हैं। वहीं Ishan Kishan आठ मैचों में 189 के स्ट्राइक रेट से 263 रन ठोक चुके हैं। कप्तान Suryakumar Yadav भी शानदार फॉर्म में हैं और 242 रन बना चुके हैं। ऑलराउंडर Hardik Pandya ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया है उन्होंने 199 रन बनाने के साथ 8 विकेट भी झटके हैं। वहीं Tilak Varma को फिनिशर की भूमिका में उतारने का दांव भी टीम के लिए कारगर साबित हुआ है।

गेंदबाजी में बुमराह पर ज्यादा भरोसा
भारत की गेंदबाजी हालांकि थोड़ी चिंता बढ़ा रही है। Jasprit Bumrah को छोड़ दें तो बाकी गेंदबाज अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। बुमराह ने सात मैचों में 10 विकेट लेकर 6.62 की शानदार इकॉनमी से गेंदबाजी की है। दूसरी ओर Arshdeep Singh का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जबकि Varun Chakravarthy की मिस्ट्री स्पिन सुपर-8 और सेमीफाइनल में ज्यादा असरदार नहीं दिखी।


ऐसे में फाइनल से पहले यह सवाल उठ रहा है कि टीम मैनेजमेंट Kuldeep Yadav को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकता है। कुलदीप बड़े मैचों के अनुभवी स्पिनर हैं और अहमदाबाद की पिच पर उनकी फ्लाइट और टर्न बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है।
न्यूजीलैंड की असली ताकत गेंदबाजी
न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी ताकत उसकी अनुशासित गेंदबाजी रही है। तेज गेंदबाज Matt Henry और Lockie Ferguson ने पूरे टूर्नामेंट में विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। कप्तान Mitchell Santner ने किफायती गेंदबाजी से रन गति पर लगाम लगाई है, जबकि ऑलराउंडर Rachin Ravindra 11 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं।


कीवी बल्लेबाज भी फॉर्म में
बल्लेबाजी में Tim Seifert सात मैचों में 161 के स्ट्राइक रेट से 274 रन बना चुके हैं। वहीं Finn Allen ने 203 के स्ट्राइक रेट से 289 रन बनाकर धमाल मचाया है। एलेन ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में शतक जड़कर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का नमूना भी पेश किया था।

बल्लेबाज बनाम गेंदबाज की जंग
ऐसे में फाइनल को भारत की आक्रामक बल्लेबाजी और न्यूजीलैंड की धारदार गेंदबाजी के बीच मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है। अगर भारतीय बल्लेबाज तेज शुरुआत करने में सफल रहे तो मैच पर पकड़ बना सकते हैं, लेकिन अगर कीवी गेंदबाज शुरुआती विकेट निकाल लेते हैं तो मुकाबले का रुख पलट सकता है।
आज का यह फाइनल तय करेगा कि टी20 क्रिकेट का नया विश्वविजेता कौन बनेगा।