Tiranga Yatra : “हर घर तिरंगा” अभियान  के तहत ब्लॉक और नगर पंचायत स्तर तक निकली तिरंगा यात्रा

Tiranga Yatra :

Tiranga Yatra :  पूरे उत्साह और जोश के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए स्थानीय नागरिक व कर्मचारी

 

Tiranga Yatra :    महासमुंद !  आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत महासमुंद ज़िले के सभी विकासखंडों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महासमुंद, बाग़बाहरा, पिथौरा, सरायपाली, बसना सहित नगर पंचायतों और ग्राम पंचायतों के स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला स्तर पर कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने सभी जनपद पंचायत और नगरीय निकायों, शैक्षणिक संस्थाओं को हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारी के निर्देश दिए है।

Tiranga Yatra :    इस यात्रा में स्थानीय नागरिकों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेज, प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति/जाति के छात्रों, बिहान, भारत वाहिनी, स्व सहायता समूह और स्वच्छता समूह की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बाईक, सायकल और पैदल विभिन्न माध्यमों से निकली इस तिरंगा यात्रा में सभी ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के तहत लोगों ने अपने घरों में झंडा फहराया।

Tiranga Yatra :    उल्लेखनीय है कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में 09 से 15 अगस्त 2024 तक “हर घर तिरंगा” यात्रा कार्यक्रम में देश भक्ति संगीत के साथ सार्वजनिक स्तर पर तिरंगा कॉन्सट्र्स आयोजित किए जाएंगे। कॉन्सट्र्स में तिरंगा एन्थम की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम स्थलों पर तिरंगा कैनवास स्थापित किए जाएंगे, जहां लोग किसी भी भारतीय भाषा में हर घर तिरंगा और जय हिन्द लिख सकेंगे। कैनवास का डिजाइन राष्ट्रीय ध्वज के समान 3 : 2 में होगा।

 

State Government Culture Department : भव्य रूप से तिरंगा रैली के तहत बाईक रैली का हुआ आयोजन

हैशटैग हर घर तिरंगा : तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों को ध्वज फहराने और तिरंगा के साथ सेल्फी लेने और हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकेगा। प्रमाण पत्रों को सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga और #HGT2024 के साथ साझा किया जाएगा। तिरंगा यात्रा से संबंधित तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा एंथम सहित विभिन्न जानकारी हर घर तिरंगा वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Related News