रायपुर। आज सुबह मोवा ओवरब्रिज पर दो कारों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। सभी को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, हादसा KIA सोनेट और क्रेटा के बीच हुआ। पंडरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
पुलिस के मुताबिक, घायलों को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज़ गति बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर लगातार अपडेट जारी किए जा रहे हैं।