:अनूप वर्मा:
चारामा: नगर में श्री श्री रामधुनी समिति पुराना नाकापारा द्वारा राज्य स्तरीय त्रि- दिवसीय भव्य संगीतमय रामधूनी प्रतियोगिता का आयोजन नाकापारा रामसत्ता चौक में दिनांक 12 सितम्बर से 14 सितम्बर तक किया जा रहा है। जिसके मुख्य अतिथी माननीया श्रीमती सावित्री मनोजसिंह मंडावी ,अध्यक्षता श्री भुनेश्वर नागराज अध्यक्ष नगर पंचायत चारामा विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र यादव पूर्व सदस्य गौ सेवा आयोग,अंजू धर्मेन्द्र सोनकर उपाध्यक्ष नगर पंचायत चारामा एवं नगर के सभी पार्षद गणो को अतिथि के रूप मे आमंत्रित किया गया है.

राम धुनी का शुभारंभ पंडित श्री विकास दुबे एवं शीतला माता मंदिर पुजारी व ग्राम पटेल श्री ठाकुर राम द्वारा विधि-विधान से भगवान श्रीराम,लखन. माता सीता एवं हनुमान जी की प्रतिमा को झुले मे स्थापित कर प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्री रामधुनी दिप प्रज्वलित कर की गई तत्पश्चात नगरवासियो द्वारा पुजन आरती कर रामधूनी की शुरुआत की गई इस राज्य स्तरीय भव्य संगीतमय रामधूनी प्रतियोगिता मे राज्य के कोने कोने से ख्याति प्राप्त रामधूनी मंडलियो द्वारा भगवान गणेश माता पार्वती.मां दुर्गा ,महाकाली,ब्रम्हा विष्णु, महेश, देवी. देवताओ का रूप आकर्षक झांकियो के साथ भगवान श्री राम की धुनी लिये भजनो वा सुरमधूर संगीतो के साथ सचित्र वर्णन करते हुए बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दे रहे है।
जिससे पुरा नगर भक्ति के रस मे डुब गया है। जिसे आत्मसात करने नगर के साथ साथ बहुत दुर दुर से श्रद्धालूगण पहुंच रहे है। और आत्मसात कर रहे है। वही आयोजक समिति द्वारा इस प्रतियोगिता में झांकी पक्ष.और गायन पक्ष में प्रथम से लेकर पंचम स्थान प्राप्त मंडलियो को आकर्षक ईनाम की धोषणा की गई है
जिसमे झांकी में प्रथम पुरस्कार की राशी 7101रू द्वितीय 5101रू त्रितीय 3101 रु चतुर्थ 2501रू पंचम 2102 रू गायन में प्रथम पुरस्कार की राशि 5101रू द्वितीय 3101 रू त्रितीय 2501 रू चतुर्थ 2101 रू एवं पंचम पुरस्कार 1501 रू जीतने वाले प्रतिभागियो में वितरण की जयेगी साथ ही सभी प्रतिभागी मंडलियो को समिती द्वारा 3000 रू की प्रोत्साहन राशी भी अलग से दी जावेगी इस राज्य स्तरीय राम धुनी प्रतियोगिता में लगभग 25 पुरे प्रदेश भर के ख्यात विख्यात मंडलिया भाग ले रही है।

आयोजक समिती द्वारा पंडालो में आकर्षक साज -सज्जा के साथ ही साथ नगर एवं बाहर से आये श्रद्धालूगण-श्रोताओ के लिए आवश्यकतानुसार जल पान एवं भोजन की पुरी व्यवस्था की गई है। आयोजक समिती द्वारा नगर में लगातार 51 वर्षो सें सफलतापूर्वक आयोजन कर अपनी सेवा दे रहे श्री श्री रामधुनी समिती के आयोजन कर्ता अध्यक्ष विनोद साहू,उपाध्यक्ष चुन्नू लाल देवांगन,परमेश्वर सोनकर,कोषाध्यक्ष मोतीलाल देवांगन,सचिव रोहित देवांगन,
सह सचिव रतनू रजक, नारायण सोनकर,पूर्व जनपद सदस्य,अमृत लाल देवांगन पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत,शिवकुमार सोनकर पूर्व पार्षद,भागीराम देवांगन,धर्मेन्द्र मेहता,सलाहाकार मे ठाकुर राम ग्राम पटेल,सहदेव भुआर्य,जैलू राम भोयर,नंदकुमार देवांगन,खेमलाल यादव,दऊआ सोनकर,जागीराम देवांगन,राधेश्याम शांडिल्य,नारायण साहू
,शैलेश देवांगन,नरोत्तम भुआर्य, वहीं संस्थापक सदस्यो में कार्तिक राम सोनकर,शोवेन्द्र देवांगन,थानू राम सोनकर. रामेश्वर देवांगन,नारायण सोनकर. बृजलाल सोनकर. त्रिभुवन सोनकर. मिथलेश देवांगन. सुरेश सोनकर. गिरधर साहू.सुमित सोनकर तिलक सोनकर.

संदीप सोनकर. उमेश सोनकर. हरीश सोनकर. सुरेश देवांगन. राजेन्द्र छांटा देवेन्द्र भुआर्य. गणेश सोनकर. देवेन्द्र सोनकर. निरज भोयर. नागेश सोनकर. हेमंत सोनकर. दीपक सोनकर. ईश्वर सोनकर एवं महिला समितियो के अथक प्रयास एवं कडी मेहनत से यह आयोजन संपन्न किया जा रहा है।