*पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी थाने में शिकायत परिवार समेत खत्म करने की धमकी आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस सुरक्षा की मांग*धमतरी -कुरुद विधानसभा क्षेत्र के जीजामगांव स्थित मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाई महाराज को व्हाट्सएप के जरिए जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।
महाराज ने अभनपुर थाने पहुंचकर अपने अनुयायी के साथ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई के साथ स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।महाराज ने बताया कि घटना 10 अप्रैल 2026 की है, जब वे अपने परिवार के साथ केरल यात्रा पर थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12:40 बजे उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने अश्लील गालियों के साथ जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी ने पूरे परिवार को खत्म करने की भी बात कही।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संदिग्ध नंबर जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से जुड़ा हो सकता है। ट्रूकॉलर पर ‘हिलाल बानी’ नाम दिखाई दे रहा है, हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि कर रही है।डॉ. प्रेमासाई महाराज लंबे समय से धर्म और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। उनके आयोजनों—हिंदू एकता शोभायात्रा, हिंदू जगाओ अभियान और दिव्य दरबार—में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह की धमकियां पहले भी मिल चुकी हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।महाराज जी थाना में पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवाई है ओर कार्यवाही करने की मांग की है वही धाम की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार से निवेदन किया है इधर, घटना के बाद धाम से जुड़े श्रद्धालुओं में भी चिंता का माहौल है। लगातार मिल रही धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।