उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत देवरी के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

कक्षा 12वीं में चूड़ामणि बघेल ने 93.4% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वे ग्राम पेंड्रावन के निवासी हैं। उनके पिताजी का वर्ष 2021 में देहांत हो चुका है, इसके बावजूद उन्होंने कठिन परिस्थितियों में मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। गांव के ही भगत देवरी स्थित बजरंग मेडिकल के ऑनर (राजू साहू) ने भी बच्चों का जोरदार स्वागत कर सम्मानित किया।
वहीं कक्षा 10वीं में दिनेश सिदार ने 95.5% अंक लाकर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की और क्लास टॉपर बने। दिनेश भी पेंड्रावन के रहने वाले हैं। विशेष बात यह है कि दोनों ही पेंड्रावन के ये होनहार विद्यार्थी रोजी-रोटी का काम करते हुए पढ़ाई भी करते हैं और अपने दम पर क्लास टॉपर बनना बहुत ही बड़ी और प्रेरणादायक बात है।
इन दोनों विद्यार्थियों की सफलता यह साबित करती है कि कठिन हालात भी मेहनत और हौसले के आगे छोटे पड़ जाते हैं। पूरे क्षेत्र को इन पर गर्व है।
इस अवसर पर वर्तमान जनपद सदस्य भारती छोटू अग्रवाल एवं भूतपूर्व जनपद सदस्य डॉ. हेमंत कौशिक ने मिलकर बच्चों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *