7 सितंबर को वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण, सूतक दोपहर से शुरू


नई दिल्ली। वर्ष 2025 का अंतिम चंद्रग्रहण 7 सितंबर को भारत में दिखाई देगा। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसे ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। ग्रहण रात 9:58 बजे शुरू होकर 1:26 बजे समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि लगभग 3 घंटे 28–30 मिनट रहेगी।

सूतक काल का समय

ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाएगा। इसका आरंभ दोपहर 12:57 बजे होगा और यह ग्रहण समाप्त होने तक मान्य रहेगा। ज्योतिष शास्त्रों में सूतक काल का विशेष महत्व है और इस दौरान पूजा-पाठ, भोजन व यात्रा जैसे कार्य वर्जित माने जाते हैं।

किन्हें रखनी चाहिए सावधानी

पंडितों के अनुसार सूतक काल में गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को स्वास्थ्य कारणों से भोजन की आवश्यकता हो तो उसमें तुलसी पत्र या कुश मिलाने की सलाह दी गई है।

ग्रहण का धार्मिक महत्व

पंडितों का कहना है कि ग्रहण से पूर्व भोजन तैयार कर लेना और ग्रहण मोक्ष के बाद ही स्नान व पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान और मंगल कार्यों से बचने की परंपरा है।


Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *