अंजन हिल कोल माईन्स के अधिकृत ऑपरेटर ने दायित्वपूर्ण एवं पारदर्शी खनन के प्रति जताई अपनी प्रतिबद्धता

खड़गवां, एमसीबी: अंजन माईनिंग प्राइवेट लिमिटेड, जिसे अंजन हिल कोल माईन्स में कोयला उत्खनन के लिए अधिकृत ऑपरेटर के रूप में नियुक्त किया गया है, ने चिरमिरी क्षेत्र में दायित्वपूर्ण, पारदर्शी और नियमों के अनुरूप खनन कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

SECL के पास है स्वामित्व अंजन हिल कोल माईन्स का स्वामित्व साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के पास है, जबकि अंजन माईनिंग प्राईवेट लिमिटेड को वैधानिक नियमों और अनुमोदनों के अनुरूप खनन कार्यों के निष्पादन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दायित्व के अंतर्गत कंपनी ने स्पष्ट किया है कि उसकी भूमिका उत्कृष्ट संचालन, पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों तथा स्थानीय समुदायों के निरंतर उत्थान पर केंद्रित रहेगी।

नियमों का पालन और पारदर्शिता कंपनी के अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि सभी वैधानिक स्वीकृतियों और अनुमोदनों के उपरांत ही खनन कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। कंपनी ने परियोजना के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता और नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय हितधारकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करने की मंशा व्यक्त की है।

सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पर विशेष ध्यान मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अपने सफल अनुभवों का उल्लेख करते हुए कंपनी ने कहा कि वे प्रारंभिक स्तर से ही स्थानीय समुदायों के साथ सहभागिता करेंगे। उत्तरदायी कार्यप्रणाली के द्वारा समुदाय तथा परियोजना दोनों की दीर्घकालिक स्थिरता को सुनिश्चित करना कंपनी की प्राथमिकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *