विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता संपन्न l

भाटापारा

राजकुमार मल

भाटापारा- ग्राम लेवई ओवर ऑल चैंपियन
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लेवाई (सिंगारपुर) के खेल मैदान में आयोजित किया गया । नोडल प्रभारी शरद पंसारी ने बताया कि इस आयोजन में भाटापारा विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायत, शहर के स्कूल एवं अन्य संस्थाओं के खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे 9 से 18 वर्ष आयु वर्ग खो- खो में प्रथम ग्राम लेवाई अ द्वितीय ग्राम लिवाई ब,रस्सा कसी में प्रथम लेवाई ,रस्साकसी में प्रथम लेवाई रही इसी प्रकार 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग खो – खो में प्रथम लेवाई, रासाकसी में प्रथम पंचम दिवान शासकीय कन्या शाला रही 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में 100 मीटर में प्रथम मुस्कान 400 मीटर में प्रथम हीरा तवा फेंक में प्रथम सरोजनी 18 से अधिक आयु वर्ग 100 मीटर में प्रथम लक्ष्मीन 400 मीटर में प्रथम मोनिका तवा फेंक में प्रथम कुमकुम रहीं। ओवर ऑल चैंपियन लेवाई की टीम रही।
सभी विजेता प्रतिभागी आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाटापारा विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में विशेष रूप से योगेश कोशले सभापति जनपद पंचायत , गायत्री ध्रुव सरपंच,मनोज सागर,नंदराम वर्मा,सोनू पटेल, वीरेंद्र बंजारे, बी डी साहू विशेष रूप से उपस्थित थे । प्रतियोगिता के सफल सम्पादन में सोनचंद ध्रुव, योगेश कटैलिहा, फिरोज टंडन, उमा प्रसाद राठौर,लोक सिंग दिवान दिनेश,अभिलाषा शर्मा,कृष्णा झारिया,उर्मिला टंडन,डॉली साहू,किरण वर्मा,शेखर वर्मा, मिथलेश ध्रुव,सुरेश सागर, अमृत ध्रुव समस्त ग्राम वासी महिला समूह स्वास्थ्य विभाग कड़ार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भाटापारा का विशेष सहयोग मिला। उपरोक्त जानकारी विकासखंड नोडल शरद पंसारी ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *