अब से कुछ देर में खत्म हो रहा खरीदारी का मुहूर्त, जानें कितने बजे तक होगी शाम की पूजा


देशभर में आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है, जो पांच दिन के पंचपर्व की शुरुआत का प्रतीक है। धनतेरस से लेकर दिवाली तक इन दिनों बाजारों में रौनक रहती है। विशेष रूप से धनतेरस का दिन सोने-चांदी के आभूषण, नए बर्तन, दिवाली पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदने के लिए शुभ माना जाता है।

पूजा का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस पर आज शाम पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07:16 बजे से रात 08:20 बजे तक रहेगा। इस समय भगवान धनवतंरी, कुबेर महाराज और मां लक्ष्मी की पूजा करने से धनधान्य में वृद्धि होती है।

खरीदारी के शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर शाम को तीन प्रमुख शुभ मुहूर्त हैं:

  • पहला मुहूर्त (लाभ काल): शाम 05:48 बजे से 07:23 बजे तक। इस समय नए बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और घर के आवश्यक सामान खरीदना शुभ रहेगा।
  • दूसरा मुहूर्त: शाम 06:11 बजे से रात 08:41 बजे तक। सोने-चांदी के आभूषण और चांदी के सिक्के खरीदने के लिए यह समय उत्तम है।
  • तीसरा मुहूर्त (शुभ काल): रात 08:57 बजे से 10:32 बजे तक। इस समय झाड़ू, कुबेर यंत्र, सूखा धनिया, पीतल का कलश और दिवाली से जुड़ा सामान खरीदना शुभ माना जाता है।

धनतेरस का महत्व
धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धनवतंरी अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धनवतंरी को देवताओं का वैद्य माना जाता है। स्वास्थ्य और आरोग्य की कामना से उनकी पूजा-अर्चना इस दिन की जाती है। इसके साथ ही धनतेरस पर भगवान कुबेर की पूजा भी संपन्नता और समृद्धि के लिए की जाती है।

धनतेरस पर लोग मूल्यवान धातुओं जैसे सोना-चांदी और नए बर्तनों की खरीदारी करते हैं, जिससे घर में समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *