अगले तीन दिनों में गिरेगा तापमान, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर की आशंका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर ठंड की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में राज्यभर में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर सबसे अधिक ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग ने अनुमान जताया है कि उत्तरी जिलों में ठंडी हवाओं के कारण सुबह और देर शाम ठिठुरन बढ़ेगी।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री, जगदलपुर 14 डिग्री, दुर्ग 15 डिग्री, बिलासपुर और माना 15.8 डिग्री तथा राजनांदगांव में 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी रायपुर में आज मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान है। यहां न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री और अधिकतम करीब 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह-शाम ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *