बिलासपुर
बिलासपुर में दिन का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड हुआ तो वहीं रात का पारा सामान्य से केवल एक डिग्री अधिक रहा। इसके चलते रात में हल्की ठंड महसूस हुई। पिछले तीन दिन से तापमान में कमी के चलते रात में ठंड महसूस हो रही है। वहीं, दिन का तापमान भी कम हो गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के आने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।
जिले में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद ठंड की वापसी हुई है। हालांकि जिस तरह मौसम में बहुत ज्यादा ठंड रहती है, वैसी ठंड तो नहीं है। लेकिन, फरवरी के शुरुआती सप्ताह में जिस तरह से तापमान बढ़ गया था और पारा 33 डिग्री के पार हुआ गया था। जिससे दोपहर में गर्मी का एहसास होने लगा था।
Related News
0 मुख्यमंत्री श्री साय भैंसा में आयोजित सुशासन तिहार में ग्रामीणों से हुए रूबरू
0 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के लिए 10 जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी
0 भैंसा में प्राथमिक स्वास...
Continue reading
0 मुख्यमंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नागरिक अभिनंदन समारोह में हुए शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम...
Continue reading
0 छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुधार की नई पहल: युक्तियुक्तकरण के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में ठोस कदम
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृ...
Continue reading
-सुभाष मिश्रखनिज संपदा की चोरी आम बात है, जब कोई गरीब अपनी जरूरत के लिए इसकी चोरी करता है तो उसे अपनी जान गंवानी पड़ती है। ये कल ही की तो बात है जब कोरबा जिले के एसईसीएल गेवरा ...
Continue reading
रायपुर। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर 29 मई को मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 11.00 ब...
Continue reading
0 शिक्षकों की तैनाती के बावजूद छात्र नहीं
0 दूरस्थ स्कूलों में शिक्षकों की कमी से गिरा परीक्षा परिणाम
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तुत युक्तियुक्तकरण रिपोर्ट के ...
Continue reading
दिलीप गुप्ता
सरायपाली। रेजांगला रज कलश यात्रा 26 मई दिन सोमवार को सरायपाली आगमन हुआ। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में इस पवित्र रज कलश यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत नरेन...
Continue reading
नहीं हो रही नालियों की समुचित सफाई
दिलीप गुप्ता
सरायपाली। नगर में झमाझम बारिश ने नगरपालिका के दावों व कार्यो की पहली बरसात में ही पोल खोलकर रख दी है। नालियों में वर्षो से नियमि...
Continue reading
0 बच्चों से आत्मी...
Continue reading
वार्ड के अधिकांश घरों में इसी तरह पाइप बिछे होने का दावा
दिलीप गुप्ता
सरायपाली नगरपालिका के अधिकांश वार्डो में नगरपालिका द्वारा घरों में पाइप कनेक्शन के माध्यम से पेयजल आपूर...
Continue reading
अनेक लोगों ने की मांग
दिलीप गुप्ता
सरायपाली :- सरायपाली के पूर्व भाजपा विधायक त्रिलोचन पटेल को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर का अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा जोरों से चल रही है ...
Continue reading
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आज पांच अहम फैसले लिए गए जिनकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है. किसानों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए खरीफ फसलों के लि...
Continue reading
वहीं, अब टेम्परेचर कम होने से रात के साथ ही सुबह-सुबह ठंड महसूस हो रही है। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहा। सुबह-सुबह हल्की ठंड महसूस हुई और जब धूप निकली तो फिर ठंड गायब हो गई। धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होती गई पर यह 32.4 डिग्री से ज्यादा नहीं बढ़ा।
पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान कम होने के बाद यह सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। शाम को मौसम सामान्य हो गया। वहीं रात होने पर हल्की ठंड महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो कि सामान्य से महज 1.1 डिग्री अधिक रहा। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज हुआ था। यह सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ 24 डिग्री उत्तर और 50 डिग्री पूर्व में 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से एक प्रेरित ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे लगे दक्षिणी पाकिस्तान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 26 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में 1 मार्च तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 02 मार्च तक 3 डिग्री के आसपास वृद्धि होने की संभावना है। दो मार्च से उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्के बादल रह सकते हैं। तब तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।