रायपुर: छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस जिला दुर्ग द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तकियापारा दुर्ग में दीपावली मिलन समारोह शिक्षक कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी.
कार्यक्रम में प्रांतीय पदाधिकारी अतुल कामले,राजेश द्विवेदी, टी एस सिन्हा एवं जिला दुर्ग के संरक्षक मोहसिन अली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। दुर्ग जिला अध्यक्ष बेनी राम देवांगन,महामंत्री ईश्वर लाल सोनी,भिलाई नगर अध्यक्ष होल साय वर्मा ने प्रांताध्यक्ष सहित अतिथियों का स्वागत किया।

मिलन समारोह में उपस्थित श्रीमती मंजू गुप्ता, पुष्पा जोशी,मंजू लकरा,ईश्वरी गायकवाड़ एवं वी के सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग में विगत दस वर्षों से प्राचार्य की रुकी हुई पदोन्नति को प्रांताध्यक्ष अनिल शुक्ला ने संचालनालय से उच्च न्यायालय तक संघर्ष कर स्कूल शिक्षा विभाग के 2813 व्याख्याता एवं प्रधान पाठक माध्यमिक विद्यालय को प्राचार्य पद पर पदोन्नति दिलाने में महती भूमिका का निर्वहन किया उसके लिए पूरे प्रदेश के शिक्षक श्री शुक्ला के कुशल नेतृत्व को सदैव याद रखेंगे।
प्रधान पाठक से सीधे प्राचार्य पदोन्नत होने वाले जय जय राम देशमुख,राजेश द्विवेदी ने कहा कि हम लोगो ने कभी सोचा नहीं था कि हम लोग प्राचार्य पद से सेवानिवृत होंगे।व्याख्याता से प्राचार्य पदोन्नत रवि प्रधान ने कहा कि प्राचार्य पदोन्नति में कोर्ट का सहारा लेकर विभाग के कतिपय व्याख्याता अवरोध उत्पन्न कर रहे थे किंतु अनिल शुक्ला ने उच्चन्यालय में प्राचार्य पदोन्नति के विरुद्ध सभी याचिकाओं को अपने विधिक ज्ञान एवं सर्विस मैटर के दक्ष अधिवक्तागणों के माध्यम से खारिज कराने में सफल रहे।
उपस्थित सभी साथियों ने प्रांताध्यक्ष श्री शुक्ला को जिस तकिया पारा विद्यालय को वर्ष 2008 में हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य के रूप में शुरू किया उसी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का प्राचार्य के पद पदभार ग्रहण करने के लिए बधाई दिया।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री शुक्ला ने कहा कि प्राचार्य पदोन्नति में छत्तीसगढ़ प्राचार्य पदोन्नति फोरम के सहयोगियों के साथ साथ मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का भरपूर सहयोग मिला।स्कूल शिक्षा मंत्री के निर्देश पर सभी पदोन्नत प्राचार्य अति शीघ्र विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं वर्ष 2017 से देय एरियर्स के लिए एक मांग एक मंच के हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है ।मिलन समारोह में नेम राज वर्मा,दीनानाथ सर्वा,प्रकाश चंद्राकर,सेवक राम गजपाल, बी एल लीलाहरे,सुर्यनारायण राव,विनोद ठाकुर,संदीप दुबे सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे