:हिंगोरा सिंह:
सरगुजा को पुलिस मुख्यालय से 10 नए बोलेरो पेट्रोलिंग वाहन प्राप्त हुए हैं।
इन वाहनों को गुरुवार को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से पुलिस महानिरीक्षक (आईजी)
सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
(एसएसपी) सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इन नए सरकारी वाहनों का उपयोग कानून व्यवस्था ड्यूटी और पेट्रोलिंग कार्यों के लिए किया जाएगा। पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वाहनों का निरीक्षण कर संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को वाहन सौंपे और ट्रेंड ड्राइवर नियुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही वाहनों की नियमित देखरेख और समय-समय पर रखरखाव सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल (भा.पु.से.), रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक विजय केवर्त, थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, थाना प्रभारी लुन्ड्रा उप निरीक्षक आर. एन. पटेल, सायबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा और वाहन शाखा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
