Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ ‘कैविएट’ दायर

Supreme Court :

Supreme Court सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ ‘कैविएट’ दायर

 

Supreme Court नयी दिल्ली ! कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ गुजरात के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक पूर्णेश मोदी ने उच्चतम न्यायालय में एक ‘कैविएट’ दायर की है।

PM मोदी की मानहानि की शिकायत के बाद अदालत ने  गांधी को दोषी ठहराया था। इसकी वजह से कांग्रेसी नेता की लोकसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई थी।

राहुल गांधी ने निचली अदालत के फैसले को गुजरात उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी, जिसे खारिज कर दिया गया। वायनाड लोकसभा के पूर्व सांसद गांधी उच्च न्यायालय के 07 जुलाई के फैसले को शीर्ष न्यायालय में चुनौती दे सकते हैं।

इसी के मद्देनजर भाजपा विधायक ने शीर्ष अदालत में कैविएट दायर कर गुहार लगाई है कि यदि श्री गांधी उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हैं तो सुनवाई करते समय उनका (शिकायत करने वाले) पक्ष भी सुना जाए।

Judicial custody : मंत्री वी सेंथिलबालाजी की न्यायिक हिरासत 26 जुलाई तक बढ़ी

गौरतलब है कि मानहानि का यह मामला 2019 का है। इस मामले में 23 मार्च 2023 को सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गांधी को मानहानि के अपराध के लिए दोषी ठहराया था। इस अपराध के लिए उन्हें अधिकतम दो साल की जेल की सजा सुनाई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU