Sukma Police : चुनाव के चलते नक्सलियों पर सुकमा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 5 नक्सली गिरफ्तार

Sukma Police :

कृष्णा नायक दोरनापाल

 

Sukma Police :  नक्सली सामग्री परिवहन करते हुए सुकमा पुलिस ने किए 5 नक्सली गिरफ्तार

 

 

Sukma Police :  दोरनापाल ! सुकमा जिला में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना जगरगुण्डा एवं कैम्प बेदरे से जिला बल एवं 201 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन हेतु ग्राम दूरनदरभा व मिसीगुड़ा के आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुये थे कि अभियान के दौरान ग्राम दूरनदरभा के पास जंगल में कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को अपने और आते हुए देख कर भागने / छूपने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः 01 तामू भीमा पिता तामू बोडा उम्र 44 वर्ष, 02. ओयाम जोगा पिता मासा उम्र 28 वर्ष 03 अवलाम पाण्डू पिता अवलाम जोगा उम्र 53 वर्ष, 04- पूनम सन्नू पिता पूनेम बिचे उम्र 24 वर्ष, 05 तामू आकाश पिता तामू लेखमू उम्र 18 वर्ष सभी साकिनान ग्राम वेदरे थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा का होना बताये तथा पुलिस को देखकर भागने का कारण पूछने पर संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया।

पकड़े गये व्यक्तियों के अलग-अलग थलो / चोरियों की चेकिंग करने पर कुल 180 नग लकड़ी से बना नुकीला सूजानुमा (स्पाईक), 02 नग सब्बल, 28 नग नक्सली पर्चा, नक्सली साहित्य व अन्य सामाग्री मिला।

Congress Politics : कांग्रेस से इस्तीफा देकर , जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे टेकचंद चंद्रा,देखिये VIDEO

Sukma Police :  उक्त सामाग्रियों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सभी डीएकेएमएस सदस्य के पदों पर कार्य करना तथा बड़े नक्सली कमाण्डरों के कहने पर आगामी विधान सभा चुनाव के दौरान सुरक्षाबलों के आने-जाने वाले मार्गों पर मतदान दलो को क्षति पहुंचाने की नीयत से लगाने हेतु परिवहन करना बताया गया। उक्त कृत्य विधि के विरूद्ध पाये जाने से थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 06/2023 धारा 8(1) (3) (5) छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते. हुये, दिनांक 20.10.2023 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU