विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने की सराहना पथरिया के मंगल भवन में हनुमान प्रकोटोत्सव के पावन अवसर पर सृजन मंडली व जी लो जिंदगी जी भर के टीम पथरिया के शिक्षकों के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए इस पुनीत कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।इस अवसर पर रिंकू सिंह ठाकुर (सभापति, जनपद पंचायत पथरिया) ने कहा कि “रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, इससे अनगिनत लोगों को नया जीवन मिलता है। ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”

टीकाराम वर्मा (जनपद सदस्य) ने कहा कि “रक्तदान शिविर समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल है, इसमें सभी को भागीदारी निभानी चाहिए।”जसपाल छाबड़ा (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष) ने कहा कि “समाज में जागरूकता लाने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं, इससे लोगों में सेवा की भावना विकसित होती है।”कर्माकर जी (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष) ने कहा कि “रक्तदान एक महादान है, जो जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक साबित होता है।

सभी को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।”संजय राजपूत (मंडल अध्यक्ष) ने कहा कि “युवाओं की भागीदारी ऐसे आयोजनों में सराहनीय है, यह समाज के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।”घनश्याम वर्मा (प्रदेशाध्यक्ष, लोधी समाज) ने कहा कि “समाज सेवा के ऐसे कार्यों से सामाजिक एकता और भाईचारा मजबूत होता है।”रितेश यादव (अध्यक्ष, किसान मोर्चा) ने कहा कि “रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे हर जरूरतमंद को समय पर रक्त मिल सके।
”बलराम जायसवाल (महामंत्री, मंडल पथरिया) ने कहा कि “इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और सेवा की भावना को बढ़ाते हैं।”जागेश्वरी वर्मा (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) ने कहा कि “ऐसे आयोजनों से जरूरतमंदों को राहत मिलती है और समाज में सहयोग की भावना बढ़ती है।”रामरतन राजपूत एवं हरवंश राजपूत ने कहा कि “यह पहल समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।”

कार्यक्रम संयोजक मोहिंदर सिंह वर्मा ने बताया कि विगत सात वर्षों से उनकी टीम क्षेत्र में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है।समिति अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि सृजन मंडली – ए ग्रुप ऑफ क्रिएटिव टीचर्स, पथरिया, जी लो जिंदगी जी भर के टीम, पथरिया, जिला ब्लड बैंक मुंगेली एवं बिलासा ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।समिति सचिव ईश्वर जायसवाल ने बताया कि सिकलिंग एवं थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को शिविर में प्राप्त रक्त यूनिट्स निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं।

सक्रिय सदस्य विश्वनाथ राजपूत ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में मनोज सिंगरौल, दीपक पोर्ते, रुद्र राजपूत, रीना चंद्रवंशी, इंद्रभान कंवर, सुरेश हंस,शैलेन्द्र ध्रुव, पवन धुरी, सुखदेव सिंगरौल, यशवंत साहू, रामप्रकाश राजपूत, सालिक ध्रुव, पन्ना नायक,नरेंद्र वर्मा, रामगोपाल वर्मा, घनश्याम कौशिक, लालू सिंगरौल एवं नरेश ध्रुव सहित नगर के युवा साथियों सहित
आसपास ग्राम के सरपंच व जनप्रतिनिधियों, जी लो जिंदगी जी भर के टीम, पथरिया के सभी साथियों का विशेष योगदान सराहनीय एवं प्रेरणादायक रहा।कार्यक्रम ने समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना को सुदृढ़ करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।