8 दिन में चांद पर पहुंचेगा, दो महीने में दूसरा मिशन; पहला लैंडर 22 फरवरी को पलट गया था
वाशिंगटन । अमेरिका की प्राइवेट स्पेस कंपनी स्पेसएक्स का दूसरा मून मिशन एथेना IM-2 आज सुबह भारतीय समयानुसार सुबह 5:45 पर लॉन्च किया गया। इसे अमेरिका के कैनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया।
पिछले दो महीने में स्पेसएक्स की तरफ से चंद्रमा पर भेजा जाने वाला यह दूसरा लैंडर है। 15जनवरी को पहला मून लैंडर ओडिसियम IM-2 अंतरिक्ष में भेजा गया था। 22 फरवरी को इसने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की मगर थोड़ी देर बाद यह पलट गया। पहले लैंडर के फेल होने के बाद स्पेसएक्स ने पांच दिन बाद दूसरा मून मिशन लॉन्च किया।