snake bite सांप काटने पर झाड़ फूंक में उलझे रहे परिजन, मौके पर 3 बच्चों की मौत

snake bite सांप काटने पर झाड़ फूंक में उलझे रहे परिजन, मौके पर 3 बच्चों की मौत
  1. snake bite सांप काटने पर झाड़ फूंक में उलझे रहे परिजन, मौके पर 3 बच्चों की मौत

  2. snake bite अंधविश्वास के चलते प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रो में काफी लोगों की जान जा रही है

snake bite ,Pendra अंधविश्वास के चलते प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रो में काफी लोगों की जान जा रही है।

snake bite इनमे से एक अन्धविश्वास यह भी है की सांप काटने पर झाड़फूंक करना चाहिए। पेंड्रा में इसी अन्धविश्वास के चलते 3 लोगों की जान चली गयी। इसमें 2 भाई बहन समेत 3 बच्चे हैं।

Also read : https://jandhara24.com/news/107099/breaking-hospital-security-monorgi-jumped-from-the-third-floor/

पहली घटना में भाई- बहन को सांप के काटने पर परिजन उन्हें झाड़ फूंक करने ले गए इस दौरान बच्ची की मौत हो गयी। इसके बाद बेटे को भी अस्पताल न लेजाकर घर ले आए जिससे बेटे की भी मौत हो गयी।

वही साप काटने की दूसरी घटना में भी एक 10 वर्षीय बच्चे उपचार के दौरान अस्पताल में ही मौत हो गयी। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने सांप को ही मार दिया। दोनों ही घटनाए मरवाही थाना क्षेत्र की है।

snake bite जानकारी के मुताबिक, धुम्मा टोला निवासी तोप सिंह की 8 साल की बेटी अन्नू और 11 साल के बेटे लोकेश को 15 जुलाई की रात सांप ने काट लिया।
देर रात करीब 11 बजे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पेट और सीने में दर्द के साथ ही दोनों बच्चों के मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख परिजनों ने झाड़-फूंक करना शुरू कर दिया।
इससे बच्चों की तबीयत और बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने रात करीब 1 बजे एंबुलेंस को कॉल किया, पर अन्नू की तबीयत और खराब हो गई।
एंबुलेंस आने पर परिजन दोनों बच्चों को लेकर CHC पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने अन्नू को मृत घोषित कर दिया।
snake bite लोकेश का उपचार शुरू हुआ। उसकी हालत थोड़ी ठीक हुई, लेकिन लक्षण गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां लोकेश ऑक्सीजन सपोर्ट पर था, पर हालत सुधर नहीं रही थी।
इसके चलते CIMS बिलासपुर रेफर किया गया, पर परिजन बिना किसी को बताए लोकेश को घर ले आए और झाड़-फूंक शुरू कर दी। इसके चलते उसकी भी मौत हो गई।
वहीं दूसरा मामला एक दिन पहले 14 जुलाई का है।
ग्राम रटगा निवासी थानू यादव के 10 साल के बेटे सागर की तड़के करीब 5 बजे सांप ने डस लिया। बच्चे की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे एंबुलेंस से CHC मरवाही लेकर पहुंचे।
वहां उपचार शुरू हुआ पर तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था।
snake bite इसके चलते बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसके गेट पर ही एंबुलेंस में बच्चे की सांसें थम गईं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU