Shri Amarnath Yatra : श्री अमरनाथ गुफा मंदिर में अब तक 4.53 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किये
Shri Amarnath Yatra : श्रीनगर ! श्री अमरनाथ यात्रा के लिये अब तक कुल 4.53 लाख तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर के दर्शन किए, जो पिछले साल के 4.50 लाख तीर्थयात्रियों से अधिक है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
रविवार को आज सुबह तक 1,435 और लोगों के दर्शन के साथ अब तक का आंकड़ा 4,53,316 तक पहुंच गया है।
पिछले साल के रिकॉर्ड के मुताबिक 4.50 लाख यात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किये थे, जो वर्ष 2022 के पिछले रिकॉर्ड 3.50 लाख से अधिक है।
अधिकारियों ने कहा कि इस साल इस आंकड़े के 5 लाख को पार करने की संभावना है।
वार्षिक 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा अभूतपूर्व सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के बीच गांदरबल के बालटाल और अनंतनाग जिलों के नुनवान पहलगाम के दो मार्गों से 29 जून को शुरू हुई और 19 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन “श्रावण पूर्णिमा” पर समाप्त होगी।
Indian Badminton Star : पीवी सिंधु ने 29 मिनट में जीता पेरिस ओलंपिक का पहला मुकाबला
Shri Amarnath Yatra : अधिकारियों ने दोनों यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों के लिए आवास, स्वास्थ्य, भोजन, पानी और अन्य आवश्यक रोजमर्रा की जरूरतों सहित विस्तृत व्यवस्था की है।