Sharadiya Navratri Festival : शारदीय नवरात्र गुरुवार से जगह-जगह विराजेगी माँ की प्रतिमा

Sharadiya Navratri Festival :

Sharadiya Navratri Festival :  मनोकामना ज्योतिष कलश से जगमगाएंगे देवालय

Sharadiya Navratri Festival :  भानुप्रतापपुर। शारदीय नवरात्र पर्व कल गुरुवार से आरंभ हो रही है। इसे लेकर देवी मंदिरों में तैयारी जोरों पर है। नगर सहित क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों में दीप प्रज्जवलित करने के लिए श्रद्धालुओं में उत्सुकता दिखाई
दे रही है। तेल ज्योति कलश 901 एवं घी ज्योति कलश 1101 रुपये की राशि मंदिर समिति द्वारा रसीद कटवा रहे है। चौक चौराहो में भव्य दुर्गा पंडाल अंतिम आकार ले रहा है। एवं विधुत.झालरो से पंडाल व आस-पास को सजाया जा रहा है। धर्मनगरी के नाम से प्रसिद्ध ग्राम सम्बलपुर में बस्तर सेना द्वारा विशाल दुर्गा पंडाल बनाया जा रहा है।

प्रति वर्ष की भांति इस बार नवरात्रि पर 3 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है। नव दिनों तक चले इस नवरात्र पर नगर के देववालयो में तैयारियां पूरी कल ली गई है। वही नगर में बसन्त नगर, महाराणा चौक, तहसीलपारा, बाजारपारा,बसस्टैंड,सहित अन्य स्थानों पर दुर्गा की प्रतिमा विराजित हो रही है।

बस्तर सेना संबलपुर ने गौरव चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि नव दिनों तक चले

Related News

कार्यक्रमों की सूची :-

घट एवं मनोकामना ज्योति कलश स्थापना 03 अक्टूबर गुरूवार,  विद्या दायिनी जस झांकी परिवार धनडोंगरी डोंगरगढ़ की प्रस्तुति,

04 अक्टूबर शुक्रवार

स्कूली बच्चो का सांस्कृतिक कार्यक्रम 06 अक्टूबर रविवार,

सम्बलपुर सिद्ध श्री गणेश स्वामी मंदिर प्रांगण से गढ़बांसला माई दंतेश्वरी मंदिर तक चुनरी

CM विष्णुदेव साय ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को दी करोड़ो के विकास कार्यो की सौगात

Sharadiya Navratri Festival :  पद यात्रा, 07 अक्टूबर सोमवार पंचमी विशेष श्रृंगार भोग महाप्रसादी एवं देव खेल 08 अक्टूबर मंगलवार छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक मंच राग अनुराग दुर्ग, 09 अक्टूबर बुधवार रात्रि 09 बजे से अनुपपुर मध्य प्रदेश संदीप शिवहरे की जगराता 10 अक्टूबर गुरूवार रात्रि 09 बजे हवन पूर्णाहुति कन्या भोज विसर्जन पाठ तथा महाभण्डारा 11 अक्टूबर शुक्रवार, माता जी का विसर्जन यात्रा एवं विजय दशमी पर रात्रि आकर्षक आतिशबाजी के साथ रावण दहन 12 अक्टूबर शनिवार किया जाना है।

Related News