आत्मनिर्भर भारत’ सिर्फ एक संकल्प नहीं, बल्कि देशभक्ति की अभिव्यक्ति भी है- विधायक गोमती साय


:राजेश राज गुप्ता:

बैकुण्ठपुर -आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर बीजेपी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक गोमती साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आत्मनिर्भर भारत की ओर तेज़ी से अग्रसर है। हाल के ऐतिहासिक जीएसटी क्रांति और उससे पहले आयकर की दरों में ऐतिहासिक छूट देकर, सभी तरह के कर कानूनों का सरलीकरण कर मोदी जी ने ’विकसित भारत’ की राह को प्रशस्त किया है।

उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना की वैश्विक महामारी के समय सबसे पहले ’आत्मनिर्भर भारत’ का मंत्र दिया था। उस समय की भयानक आपदा को भी ऐसा अवसर बना देना, किसी चमत्कारिक नेतृत्व के वश की ही बात है, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिया गया ’आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प सिर्फ एक संकल्प नहीं, बल्कि देशभक्ति की अभिव्यक्ति भी है।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस मूलमंत्र को अपना कर पार्टी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया है। यह अभियान 25 सितंबर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती से प्रारम्भ हुआ है और 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी की जयंती तक यह चलेगा।

विधायक गोमती साय ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की भावना के साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन और आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा जैसी कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है। इस अभियान का उद्देश्य ’वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को हर भारतीय तक पहुँचाना है।
पिछले एक दशक से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में स्वदेशी को लेकर जिस तेजी से काम हुआ है, उसका असर सैन्य उपकरणों के निर्यात से लेकर अंतरिक्ष, वैक्सीन हर जगह भारत की बढ़ती धाक में देखा जा सकता है।
आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन के ध्येय पर चलते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में आर्थिक और नीतिगत सुधारों का जो दौर चल रहा है, उसका सबसे अधिक लाभ गरीब, किसान, महिलाओं, मध्यम वर्ग को मिला है।
प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से आह्वान किया है कि हर भारतीय गर्व से कहे मैं स्वदेशी खरीदता हूँ, मैं स्वदेशी बेचता हूँ। गर्व से कहो यह स्वदेशी है, यही भावना आत्मनिर्भर भारत का मूल है।

प्रेसवार्ता में मुख्य रूप रूप से,पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, पूर्व नपा उपाध्यक्ष भानू पाल, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष मैनेजर राजवाड़े,संजय चिकनजूरी, पार्षद अभिनेन्द्र सिंह चंदेल, सुनील सिंह, शाहिद अशरफीसहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *