Scientists : छोटा होगा गोभी का आकार, सब्जी वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट

Scientists :

राजकुमार मल

Scientists भाजी फसलों की बोनी के पूर्व ग्रीनहाउस अवश्य बनाएं

Scientists भाटापारा– बारिश के दिनों के लिए सब्जी फसलों की तैयारी कर रहे किसानों को सलाह, ऐसी प्रजाति के बीज लें, जो इस मौसम में भी तैयार होतीं हैं। भाजी फसलों की बोनी के पूर्व ग्रीनहाउस अवश्य बनाएं ताकि वर्षा जल, तैयार होती फसलों को नुकसान न पहुंचाए।

खरीफ सत्र में बोई जाने वाली सब्जी फसलों की प्रारंभिक तैयारी शुरू हो चली है। मांग बेहतर है और कीमत भी अच्छी मिल रही है। इसलिए उद्यानिकी फसल लेने वाले किसानों के रुझान में वही प्रजातियां बनी हुईं हैं, जो बेहतर उत्पादन और बेहतर कीमत देती है। इसे देखते हुए सब्जी वैज्ञानिकों ने आगाह करते हुए सलाह जारी की है कि बारिश के दिनों के लिए प्रजाति चयन में बेहद सावधानी रखना होगा, नहीं तो गंभीर आर्थिक नुकसान हो सकता है।

ली जा सकतीं हैं इनकी फसल

भिंडी, करेला, पत्ता गोभी, फूल गोभी और बैगन। यह कुछ ऐसी प्रजातियां हैं, जिसकी बोनी की जा सकती है। इसके अलावा मौसम आधारित अन्य प्रजातियों की सब्जियों की बोनी की जा सकती है लेकिन बड़ा असर, फूल और पत्ता गोभी पर यह देखने में आएगा कि मानक से छोटा होगा इन दोनों का आकार। ऐसा ही असर भिंडी और करेला में भी देखने में आ सकता है।

भाजी फसलें भी

बारिश के मौसम में भाजी फसलें भी बोई जा सकतीं हैं लेकिन यहां भी प्रजाति चयन बेहद अहम होगा। यह इसलिए क्योंकि ज्यादा बारिश सहन करने की क्षमता इनमें नहीं होती। इसलिए बेहतर फसल के लिए ग्रीन नेट या ग्रीन हाउस बनाना होगा। तब ही भाजी फसलें तैयार हो सकेंगी। इसके अलावा मेड़ों में भी भाजी फसलें ली जा सकती हैं।

यह बेहद जरूरी

सब्जी उत्पादक किसानों को बाड़ियों में वर्षा जल के निकास की व्यवस्था सुदृढ़ रखनी होगी। क्यारियां ऐसे बनाएं जिनमें जल-जमाव की स्थितियां ना बने क्योंकि जल-जमाव से पौधों में कई तरह की समस्याएं देखने में आ सकती हैं। यानी हर स्थिति में बारिश के दिनों में ली जाने वाली सब्जी फसलों के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

जल निकास प्रबंधन जरूरी

खरीफ सत्र में सब्जी फसलों के लिए अतिरिक्त सावधानी आवश्यक है। मौसम आधारित प्रजाति चयन और बोनी के बाद जल निकास प्रबंधन जरूरी है।
– डॉ अमित दीक्षित, डीन, कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन, सांकरा, दुर्ग

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU