शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया आज कोर्ट में होगी पेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया की 14 दिन की न्यायिक हिरासत आज समाप्त हो रही है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी ने सौम्या को 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद तीन दिन की रिमांड पूरी होने पर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया था।

सौम्या के बयानों के आधार पर ईडी ने ईओडब्ल्यू केस में बंद पूर्व आबकारी आयुक्त निलंबित आईएएस अधिकारी निरंजन दास को गिरफ्तार किया है। उन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में ईडी ने मंगलवार को अंतिम चार्जशीट दाखिल की, जिसमें 2880 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का खुलासा किया गया है। अब इस पर ट्रायल होगा, जिसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी जांच कर रही है। ईडी ने एसीबी में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें 3200 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का उल्लेख है। जांच में पाया गया कि तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में निलंबित आईएएस अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी तथा कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाला किया गया। मामले में राजनेताओं, आबकारी अधिकारियों तथा कारोबारियों सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *