सरकंडा पुलिस पर रिश्वतखोरी का आरोप

बिलासपुर जिले में सरकंडा थाना पुलिस एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। इस बार पुलिस पर बोर खनन से जुड़ी गाड़ियों को छोड़ने के एवज में मोटी रकम की मांग करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में प्रार्थी ने सीधे पुलिसकर्मियों पर रिश्वत मांगने और मनमानी कार्रवाई करने का आरोप लगाया है, जिसकी शिकायत जिले के एसएसपी तक पहुंच चुकी है।प्रार्थी के मुताबिक, सरकंडा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल मैदान में बोर खनन करने वाली गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान देर रात सरकंडा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी को थाने ले जाने की बात कहकर दबाव बनाने लगी।आरोप है कि जब वाहन मालिक ने इसका विरोध किया, तो पेट्रोलिंग टीम ने कार्रवाई से बचाने के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपए की मांग कर दी। प्रार्थी का कहना है कि उसने रिश्वत देने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसकी दो गाड़ियों को जब्त कर थाने ले गई।
मामले में एक पुलिसकर्मी शैलेंद्र सिंह का नाम भी सामने आया है। प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि कुछ समय पहले शैलेंद्र सिंह ने उससे 30 हजार रुपए लिए थे और भरोसा दिलाया था कि वह बिना किसी रोक-टोक के बोर खनन का काम कर सकता है। बावजूद इसके अब उसकी गाड़ियों पर कार्रवाई की गई, जिससे प्रार्थी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा हैपीड़ित ने पूरे मामले की लिखित शिकायत जिले के एसएसपी रजनेश सिंह से की है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस महकमा इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करता है और क्या जांच के बाद सच्चाई सामने आ पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *