Saraipali: अधिकतर तलाक का मुख्य कारण शराब सेवन बनता है : दुखनाशन प्रधान

अधिकतर तलाक का मुख्य कारण शराब सेवन बनता है : दुखनाशन प्रधान

नशे ने कई घरों व बच्चो को बर्बादी के कगार पर खड़ा किया

सरायपाली :- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे शराब व्यसन मुक्ति अभियान (भारत माता वाहिनी) योजनांतर्गत गठित भारत माता वाहिनी का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला कलेक्टर महासमुंद के आदेशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली के निर्देशानुसार एवं जनपद पंचायत सरायपाली के सहयोग से मनरेगा भवन में संपन्न हुआ |
जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में गांधी आदर्शवादी सेवा समिति के संस्थापक/संचालक दुखनाशन प्रधान, एवं समाज कल्याण विभाग महासमुंद विजय सिंहा, पंचायत इंस्पेक्टर जयलाल भोई व प्रवीण साहू मुख्यरूप से उपस्थित थे |

प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित भारत माता वाहिनी के पदाधिकारीयों ,सदस्यों को संबोधित करते हुए दुखनाशन प्रधान ने संबोधित करते हुवे कहा कि समाज सुधार में महिलाओं की अहम भूमिका होती है | महिलाओं ने यदि ठान लिया तो गांव में न तो कोई शराब का अवैध विक्रय कर पाएगा और न ही सेवन |
शराब सेवन से महिलाओं पर हो रहे अन्याय व अत्याचारों पर प्रकाश डालते दुखनाशन प्रधान द्वारा कहा गया आप लोगों का निश्चिंत बैठना आप लोगों के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि भविष्य में आप लोगों के साथ भी कोई जघन्य व अमानवीय घटना घट सकती है जिसका प्रमुख कारण शराब सेवन हो सकता हैं|आए दिन हो रहे तलाक पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधान द्वारा कहा अधिकतर तलाक का मुख्य कारण शराब सेवन है,आप एक महिला होने के नाते दूसरे महिलाओं की समस्याओं को समझना होगा |गांव में आप लोगों के आस पास यदि किसी माताएं, बहनों के साथ कोई शराब पीकर गलत व्यवहार करता है तो उसे रोकिए शराब पीने वाले भाइयों को समझाइए की एक महिला अपने घर संसार छोड़कर आपके भरोसे जीवन यापन कर रही है यदि आपके द्वारा मारपीट किया जाएगा तो फिर एक महिला कहां जाएगी | आप लोगों को अपने घर गांव में समझाना पड़ेगा कि शराब सेवन से न तो तनाव दूर होती है और न ही समस्याओं का समाधान |

उपस्थित भारत माता वाहिनी के पदाधिकारी सदस्यों को बताया गया गांव में कोई शराब की अवैध विक्रय या शराब सेवन कर गांव में हुड़दंग या किसी के साथ गलत व्यवहार किया जाता है तो संबंधित विभाग से संपर्क कर जानकारी देने की बात कही गई | भारत माता वाहिनी में महिलाओं को संगठित करके, उन्हें व्यसन मुक्ति अभियान में सक्रिय रूप से शामिल कर नशा मुक्ति के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया |

Related News

शराब व्यसन मुक्ति अभियान भारत माता वाहिनी एकदिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए समाज कल्याण विभाग महासमुंद विजय सिंह द्वारा प्रशिक्षण में भारत माता वाहिनी की कार्ययोजना और नशापान के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए अपने समुदायों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने की बात कही गई | किसी भी तरह की समस्या आने पर शासन प्रशासन की मदद लेने की बात कही |समाज कल्याण विभाग महासमुंद श्री विजय सिंहा द्वारा
सरायपाली जनपद पंचायत अंतर्गत उपस्थित भोथलडीह, सिंघोड़ा, कुटेला आदी गांवों के भारत माता वाहिनी को नशामुक्त भारत अभियान का संकल्प दिलाया गया |

Related News