sakthi latest news : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कमल सखी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंची महिलाएं

sakthi latest news :

sakthi latest news प्रदेश अध्यक्ष राजपूत भी हुए शामिल

 

भाजपा जिला महामंत्री मोहन कुमारी साहू ने किया भव्य कार्यक्रम हजारों की संख्या में पहुंची महिलाएं

 

sakthi latest news सक्ती – सक्ती जिले के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के बिर्रा गांव में 15 अप्रेल शनिवार को कमल सखी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

Breaking Narayanpur : पेड़ काटकर मार्ग बंद कर बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में नक्सली

जिसमें भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, सांसद गुहाराम अजग्ले, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत चंद्रा, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट संयोगिता सिंह जूदेव, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी, प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा,जिला प्रभारी गुरुपाल भल्ला, जैजैपुर विधानसभा प्रभारी विवेक रंजन सिन्हा, पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा, सभी अतिथियों ने भारत माता एवं पं दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया।

सभी अतिथियों का महिला मोर्चा बहिनों ने फूल माला से स्वागत किया। कार्यक्रम में जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र की हजारों की संख्या महिलाएं कार्यक्रम में पहुंची।

https://jandhara24.com/news/152482/police-constables-dead-body-found-floating-in-the-pond-the-officers-covered-the-sheet-of-silence/

कार्यक्रम के संबोधन की कड़ी में क्रमशः महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत जी ने सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है !

sakthi latest news महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना हम सभी का दायित्व है क्योंकि हम देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की कार्यकर्ता है और जिस पार्टी के नेता प्रधानमंत्री होते हुए खुद को प्रधानसेवक मानते है तो हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर जनता की सेवा निरंतर करनी चाहिए।

संयोगिता सिंह जूदेव ने बताया कि आज हम महिलाएं सबसे ज्यादा दुखी और पीड़ित है क्योंकि जबसे भूपेश सरकार आई है तबसे बलात्कार और हत्या की घटना बढ़ गई, शराबबंदी का वादा कर के अगर सबसे ज्यादा किसी वर्ग को ठगा है तो हम महिलाओं को ठगा है।

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि चूंकि हम राजनीतिक दल के कार्यकर्ता है तो सेवाकार्य के साथ हमको संगठन का काम भी उतनी ही निष्ठा से करना है और मोर्चा को मजबूत बनाना है।

स्वागत उद्बोधन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश जांगड़े ने किया। मंच संचालन महामंत्री मोहन कुमारी साहू ने किया। 3 हजार महिलाओं को भोजन की व्यवस्था मोहन कुमारी साहू ने की ।

sakthi latest news कार्यक्रम में उपस्थित जिला महामंत्री गगन जयपुरिया, टिकेश्वर गबेल, मंत्री घनश्याम साहू, कोषाध्यक्ष राम नरेश यादव, गोपी सिंह ठाकुर, अमृत लाल साहू, भूषण चन्द्रा, लोकेश साहू,दीपक गुप्ता, रंजन सिन्हा, महिला मोर्चा की पदाधिकारी पूनम साहू, रूपा सिंह देव, महामंत्री  उमा राठौर एवं जिला भाजपा पदाधिकारी, मंडल महिला मोर्चा की बहनों को उपस्थिति में हुआ।उषा साहू,  अनिता गोपाल यादव, आदि मौजूद रहें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU