उप मुख्यमंत्री अरुण साव पर टिप्पणी को लेकर साहू समाज नाराज, भूपेश बघेल से माफी की मांग

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव पर की गई टिप्पणी को लेकर छत्तीसगढ़ साहू समाज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। समाज ने सभी जिलों में पुलिस अधीक्षकों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है तथा भूपेश बघेल से 10 दिनों के अंदर माफी मांगने की मांग की है। यदि बयान वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

साहू समाज के अध्यक्ष नीरेंद्र साहू 5 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। समाज ने सभी जिलाध्यक्षों को ज्ञापन सौंपने के निर्देश दिए हैं। समाज का कहना है कि उनके गौरव उप मुख्यमंत्री अरुण साव के खिलाफ की गई टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले दिनों बिलासपुर के लिंगियाडीह में 37 दिनों से चल रहे आंदोलन के समर्थन में भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उप मुख्यमंत्री अरुण साव पर तीखा हमला बोला था। बस्ती तोड़कर गार्डन बनाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा था कि क्या मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ वहां घूमने आएंगे। इसी क्रम में अरुण साव की तुलना बंदर से करते हुए कहा कि दो वर्षों में केवल 950 मीटर सड़क बन सकी और किसी मामले में काम नहीं हो पा रहा। उन्होंने स्थानीय लोगों से डटे रहने की अपील की थी।

इस टिप्पणी के बाद साहू समाज भूपेश बघेल के खिलाफ मुखर हो गया है और माफी की मांग कर रहा है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *