रूस का पहला AI ह्यूमनॉइड रोबोट लॉन्च से पहले स्टेज पर गिरा, वीडियो वायरल

मॉस्को। रूस द्वारा विकसित पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ह्यूमनॉइड रोबोट एल्डोल लॉन्चिंग से ठीक पहले स्टेज पर लड़खड़ाकर गिर पड़ा। रोबोट के कुछ हिस्से टूट गए और पूरा वाकया कैमरे में कैद होकर कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर वायरल हो गया।

इस सप्ताह होने वाले आधिकारिक लॉन्च से पहले डेमो के दौरान रोबोट दो क्रू मेंबर्स के साथ स्टेज पर प्रवेश कर रहा था। साउंडट्रैक शुरू होते ही कुछ कदम चलने के बाद अचानक संतुलन बिगड़ा और रोबोट धड़ाम से जमीन पर जा गिरा।

न्यूजवीक की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना रोबोट के अंतिम टेस्टिंग फेज में हुई। विश्वभर में ह्यूमनॉइड रोबोट के विकास में तेजी के बीच रूस का यह प्रयास तकनीकी चुनौतियों को उजागर करता है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *