Road accident in Dhamtari पिछले साल की तुलना में आंकड़ा हुआ कम
Road accident in Dhamtari धमतरी। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आहूत जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में वर्ष 2021 और 2022 की सड़क दुर्घटनाओं की तुलनात्मक जानकारी प्रभारी कलेक्टर प्रियंका महोबिया ने ली.
Road accident in Dhamtari बताया गया कि पिछले साल के सड़क हादसों में मृत्यु की तुलना में इस साल 9.03 प्रतिशत की कमी आई है. वर्ष 2021 में 331 सड़क दुर्घटनाओं में 166 मृत हुए, इस साल यह संख्या घटकर 151 हुई….
Road accident in Dhamtari इसी तरह पिछले साल सड़क दुर्घटनाओं में 317 घायल हुए, जिसका आंकड़ा इस 336 रहा। प्रभारी कलेक्टर ने जल्द से जल्द इस साल हुए हादसों के हिसाब से ब्लैक और ग्रे स्पॉट चिन्हांकित करने पर बल दिया, ताकि जरूरी एहतियातन व्यवस्था की जा सके. इसमें रंबल स्ट्रिप, गति सीमा और चेतावनी बोर्ड सहित प्रकाश व्यवस्था इत्यादि सम्मिलित है.
बैठक में बताया गया कि रूद्री रोड में स्थित सुमीत बाजार के दोनों ओर गति नियंत्रण हेतु रंबल स्ट्रिप, सूचना बोर्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाया जाएगा। बैठक में नगपालिक निगम धमतरी को आवागमन को सुगम करने के लिए यहां प्रकाश व्यवस्था करने कहा गया है…..