छात्रों की गूंज से शिक्षा मंत्री का इस्तीफा अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत: डॉ. चरणदास महंत

सक्ती: सक्ती विधायक एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे छात्रों की एकजुटता और संघर्ष की बड़ी जीत बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) पर ट्वीट करते हुए डॉ. महंत ने कहा कि छात्रों की गूंज और लगातार विरोध के आगे झुकते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देना अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत है।

डॉ. महंत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार को अब यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में कभी भी किसी भी परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं न हों। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के युवा ही देश का भविष्य हैं और उनके सपनों तथा मेहनत के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि आंदोलनरत छात्रों के साथ बर्बरता करने वाले दोषियों और पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि देश के युवाओं का व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *